Advertisment

Travel News: भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए ‘विदेशी पर्यटक कार्ड’ लाएगा मॉस्को

भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए ‘विदेशी पर्यटक कार्ड’ लाएगा मॉस्को, पढ़ें यात्रा और पर्यटन से जुड़ी खबर बंसल न्यूज पर.

author-image
Shyam Nandan
Travel News: भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए ‘विदेशी पर्यटक कार्ड’ लाएगा मॉस्को

मॉस्को। Travel News: मॉस्को शहर की पर्यटन समिति दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई कदम उठा रही है। रूस सरकार भुगतान संबंधी मुद्दों को सुलझाने के लिए एक वर्चुअल ‘विदेशी पर्यटक कार्ड’ लाने की भी योजना बना रही है, जिससे विभिन्न सेवाओं के लिए नकदी-रहित भुगतान किया जा सकेगा।

Advertisment

भारतीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि

कोविड-19 महामारी के दौरान मॉस्को आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई थी। हालांकि, मॉस्को आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है.

ई-वीजा जैसे पर्यटक-अनुकूल कदमों से आगामी कुछ महीनों में इस संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है।

मॉस्को शहर पर्यटन समिति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग खंड के प्रमुख बुलत नुर्मुखानोव ने कहा, “हम अब भी मॉस्को में भारतीय पर्यटकों की आवाजाही को कोविड महामारी से पहले की तरह बहाल करने की राह पर हैं। महामारी से पहले, सालाना आधार पर 12-15 प्रतिशत जैसी बहुत स्थिर वृद्धि थी।”

Advertisment

मॉस्को की यात्रा अब आसान

उन्होंने कहा कि मॉस्को की यात्रा अब आसान हो गई है क्योंकि भारत और 54 अन्य देशों के पर्यटक एक अगस्त, 2023 से रूस में प्रवेश के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बुलत ने कहा कि इसके अलावा, रूसी बाजार से मास्टरकार्ड और वीजा के जाने के बाद ‘विदेशी पर्यटक कार्ड’ जैसी पहल से भुगतान संबंधी मुद्दों को हल करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

>> RajyaSabha Election: राज्यसभा जाएंगे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, बीजेपी ने बनाया उम्मीवार

Advertisment

>> Crude Oil Import: भारत का रूस से कच्चा तेल आयात अगस्त में घटकर सात माह के निचले स्तर पर

>> CG News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अन्य चार गिरफ्तार

>> National News: राष्ट्रपति के रूप में कोविंद ने एक साथ चुनाव कराने की वकालत की थी

Advertisment

>> Hindi Current Affairs MCQs: 02 सितंबर, 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

मॉस्को टूर, मॉस्को यात्रा, मॉस्को भारतीय पर्यटक, विदेशी पर्यटक कार्ड, रूस यात्रा, वर्चुअल पर्यटक कार्ड, टूर न्यूज, ट्रेवल न्यूज, moscow tour news, moscow travel news, moscow indian tourist, foreign tourist card, russia tour in hindi, virtual tourist card, tour news in hindi, travel news in hindi

foreign tourist card moscow indian tourist moscow tour news moscow travel news russia tour in hindi tour news in hindi travel news in hindi virtual tourist card टूर न्यूज ट्रेवल न्यूज मॉस्को टूर मॉस्को भारतीय पर्यटक मॉस्को यात्रा रूस यात्रा वर्चुअल पर्यटक कार्ड विदेशी पर्यटक कार्ड
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें