Advertisment

मुरैना में पुलिसवाले झगड़े, कार्रवाई: TI ने आरक्षक का कॉलर पकड़ा, महिला SI ने टीआई को दीं गालियां, जानें पूरी डिटेल

Morena Police Fight: मुरैना में एक लापता महिला को लेकर पुलिसवाले झगड़े, TI ने आरक्षक का कॉलर पकड़ा, महिला SI ने टीआई को दीं गालियां, एसपी ने तीनों के खिलाफ की कार्रवाई

author-image
BP Shrivastava
Morena Police Fight

Morena Police Fight: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस अफसरों को आपस में झगड़ना और गाली-गलौज करना भारी पड़ गया। मामले की शिकायत के बाद एसपी मुरैना समीर सौरभ ने टीआई, महिला सब इंस्पेक्टर और आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया। हालांकि, पुलिस की यह फाइट इलाके में खूब सुर्खियों में है।

Advertisment

क्या था पूरा मामला ?

publive-image

पिछले दिनों पर्वतपुरा से लापता हुई महिला के मामले में इन्वेस्टिगेशन करने के दौरान टीआई, महिला एसआई और आरक्षक में जमकर विवाद हुआ था। जिसमें चिन्नौनी थाने के टीआई केएन चौधरी ने आरक्षक द्वारा जवाब-सवाल करने पर उसका कॉलर पकड़ लिया। इस पर महिला एसआई और झुंडपुरा चौकी प्रभारी नंदनी शर्मा ने आरक्षक संजय गुर्जर का पक्ष लेते हुए टीआई चौधरी को जमकर गालियां दीं। इस पुलिस झगड़े की खबर इलाके में खूब सुर्खियों में है।

ये भी पढ़ें: MP Board: बोर्ड एग्जाम से पहले टेंशन हाई, तुरंत करें माशिमं की हेल्पलाइन पर कॉल, परीक्षा से जुड़ी समस्या का होगा समाधान

एसडीओपी सोनेर की जांच पर हुई कार्रवाई

मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ के पास पहुंची। एसपी ने कैलारस एसडीओपी रवि सोनेर का मामले की जांच का जिम्मा सौंपा। इसके बाद जांच रिपोर्ट एसपी समीर सौरभ के पास पहुंची और फिर उन्होंने ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन अटैच कर दिया।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP NEWS : अचानक PCC चीफ जीतू पटवारी के घर पहुंच गए शिवराज, जानें क्यों की मुलाकात?

TI SI Constable mp police Morena Police Fight Morena Line Attached female
Advertisment
चैनल से जुड़ें