Advertisment

Morena News : मुरैना में भीषण हादसा, तीन सगे भाई-बहनों की मौत, एक अन्य मृत

Morena News : मुरैना में भीषण हादसा, तीन सगे भाई-बहनों की मौत, एक अन्य मृत morena-news-horrific-accident-in-morena-three-brothers-and-sisters-died-another-dead-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Morena News : मुरैना में भीषण हादसा, तीन सगे भाई-बहनों की मौत, एक अन्य मृत

मुरैना। Morena News  एमपी में आज सुबह एक ​बा​र फिर भीषण सड़क mp breaking news हादसा हो गया। जहां गुरुवार तड़के एक भयानक सड़क हादसे में कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें हादसे में अपनी जान गंवा चुके लोगों में तीन आपस में सगे भाई बहिन थे। तो वहीं एक अन्य युवक था।

Advertisment

ये हैं मृतकों के नाम —mp Morena  news 
जो लोग मृत हुए हैं उनकी पहचान ऋषभ शर्मा, धीरज शर्मा, नेहा शर्मा और प्रांशु किरार के रूप में हुई है। ये लोग मुरैना के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार मुरैना की तहसील जौरा के रहने वाले ऋषभ शर्मा ग्वालियर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ कार में उनके भाई धीरज शर्मा, बहन नेहा शर्मा और एक दोस्त प्रांशु किरार भी थे। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जब ये लोग रजौधा हाउस जौरा के पास पहुंचे थे तो उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से इनकी इस कार की जोरदार टक्कर हो गई। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि ट्रक सरसों की तूरी लेकर जा रहा था। ओवरलोडेड होने के कारण ड्राइवर साइड नहीं देख सकता था। जिसके चलते ये हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार मृतकों के पिता की मृत्यु कुछ ही दिन पहले हो चुकी थी। इसके बाद बच्चों की मृत्यु के बाद परिवार में मां अकेली बची है।

publive-image
mp hindi news mp breaking morena news today mp morena
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें