/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/mp-3-1.jpg)
Image Source: Twitter@ANI
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कृषि मंडी में महज बाजरा तुलवाने को लेकर किसानों के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते यह मामला इतना बढ़ गया कि, एक पक्ष ने मंडी में सरेआम फायरिंग (Morena Mandi Firing) शुरू कर दी, इस दौरान मारपीट भी हुई। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ कई कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1333222505302016001
जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम जिले में कृषि उपज मंडी परिसर के पड़ावली खरीद केंद्र पर बाजरा तुलवाने की बात पर किसानों के दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। हालांकि किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ। गोली एक किसान की हाथ की अंगुली को छूकर निकल गई।
बताया जा रहा है कि, बाजरा तुलाई के लिए इलेक्ट्रिक कांटे का उपयोग पहले करने की बात पर गंजरामपुर गांव के किसान केशव शर्मा और पड़ावली गांव के विजेन्द्र गुर्जर के बीच बहस हुई। कांटे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि, विजेन्द्र सिंह ने अपने साथियों को बुलाकर खरीद केंद्र पर हवाई फायर करवा दिया।
हालांकि घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आरएस बाकना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गोलियां चलाने वाले वहां से फरार हो गए थे। केशव शर्मा की शिकायत पर कोतवाली थाने में विजेन्द्र गुर्जर के अलावा अन्य अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी शुरु कर दी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us