Advertisment

मुरैना में DSP के गनर ने गोली मारकर किया सुसाइड: इलाज के दौरान हुई मौत; आत्महत्या की वजह पता कर रही पुलिस

Morena News: मुरैना में DSP के गनर ने गोली मारकर किया सुसाइड: इलाज के दौरान हुई मौत; आत्महत्या की वजह पता कर रही पुलिस

author-image
Preetam Manjhi
मुरैना में DSP के गनर ने गोली मारकर किया सुसाइड: इलाज के दौरान हुई मौत; आत्महत्या की वजह पता कर रही पुलिस

हाइलाइट्स

  • मुरैना में DSP के गनर ने गोली मारकर की आत्महत्या
  • अस्तपताल में इलाज के दौरान हुई मौत
  • आत्महत्या की वजह पता कर रही पुलिस
Advertisment

Morena News: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां DSP हेड क्वार्टर के गनर विक्रम परमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि उनका शव सरकारी क्वार्टर में मिला। घटना बीते दिन मंगलवार देर रात 11 बजे की है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1788107905608061119

मुरैना में सरकारी क्वाटर में रहते थे परमार

आपको बता दें कि विक्रम परमार के मां-पिता ग्वालियर के विजयनगर गधाईपुरा में रहते हैं।

विक्रम मुरैना में पत्नी, 16 साल की बेटी और 10 साल के बेटे के साथ सरकारी क्वार्टर में रहते थे।

Advertisment

वैसे परमार मूल रूप से वैपुरा बाड़ी बसेड़ी (धौलपुर, राजस्थान) के रहने वाले थे।

पत्नी से हुआ था झगड़ा

[caption id="" align="alignnone" width="473"]publive-image विक्रम परमार के एक पैर में था फ्रैक्चर[/caption]

जानकारी के मुताबिक, विक्रम के एक पैर में फ्रैक्चर था, पैर फैक्र्चर होने के बाद भी विक्रम ड्यूटी कर रहे थे।

Advertisment

चर्चा तो ऐसी भी चल रही हैं कि मंगलवार की रात को उनका पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हुआ था।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।

[caption id="" align="alignnone" width="483"]publive-image जवान बेटे आत्महत्या के बाद पिता महेश परमार टूट गए।[/caption]

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें