Advertisment

मुरैना में खूनी खेल: रिटायर्ड फौजी ने पत्नी की हत्या के बाद गोली मारकर दी जान, दो बेटों ने भागकर बचाई जान

Morena News: मुरैना में मंगलवार तड़के 4 बजे एक रिटायर्ड फौजी ने लायसेंसी पिस्टल से पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली।

author-image
Kushagra valuskar
मुरैना में खूनी खेल: रिटायर्ड फौजी ने पत्नी की हत्या के बाद गोली मारकर दी जान, दो बेटों ने भागकर बचाई जान

Morena News: मुरैना में मंगलवार तड़के 4 बजे एक रिटायर्ड फौजी ने लायसेंसी पिस्टल से पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। पत्नी को गोली मारने के बाद दो बेटों को मारने का प्रयास किया। जिसमें उसे सफलता नहीं मिली।

Advertisment

दो बच्चों को मारने का किया प्रयास

पुत्रों से हुए संघर्ष के बाद फौजी ने खुद को गोली मार ली। इस घटना में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं, पति देवेंद्र की घर पर ही जान चली गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत विक्रम नगर में देवेंद्र गुर्जर (45) अपनी पत्नी माधुरी तथा दो बच्चे सौरभ (17) और गौरव (15) के साथ रहते थे।

मंगलवार सुबह देवेंद्र ने अपनी रिवाल्वर से पत्नी माधुरी के सिर के बीचों बीच गोली मार दी। सिर से सटकर मारी गई गोली के कारण आवाज अधिक नहीं आई। इसके बाद फौजी ने अपने बेटे सौरभ की कनपटी पर रिवाल्वर लगा दी, लेकिन आवाज होने पर वे जाग गया।

यह भी पढ़ें: पुष्पा 2 का फाइट सीन देखकर खुद को समझ बैठा अल्लू अर्जुन, युवक का काट खाया कान, 8 टांके आए

Advertisment

महिला की चल रही थी सांसे

फिर दोनों लड़के पिता से संघर्ष कर घर से नीचे भाग गए। भयभीत भाइयों ने तुरंत इसकी सूचना मामा को दी। परिजनों ने हिम्मत कर कमरे का दरवाजा खोला। उस समय महिला की सांस चल रही थी। तत्काल उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नींद की गोलियां खाता था फौजी

बताया जा रहा है कि देवेंद्र गुर्जर नींद की गोलियां खाता था। गोलियां नहीं मिलने पर उत्तेजित हो जाता था। इस वजह से आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता था। सोमवार रात को भी दोनों के बीच बहस हुई थी। सेना में नौकरी के दौरान भी देवेंद्र मानसिक स्थिति से गुजर चुका था।

2020 में सेना से हुए रिटायर

देवेंद्र गुर्जर 2020 में हवलदार के पद से सेना से रिटायर हुआ था। रिटायरमेंट के बाद मुरैना के गणेशपुरा स्थित संजय कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। सेवानिवृत्ती के बाद फौजी ने मुरैना में दो और ग्वालियर में तीन प्लॉट खरीदे थे। इस मामले में एएसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने कहा कि बच्चों ने घटनाक्रम को देखा है। जल्द ही पुलिस वास्तविक कारणों का पता लगा लेगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें: भोपाल में व्यापारी की पत्नी ने किया सुसाइड, बच्चे ढूंढते हुए बालकनी में पहुंचे तो देखा मां का शव, पुलिस जांच में जुटी

hindi news MP news morena news morena crime news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें