Advertisment

Covid update: कोरोना के 1.61 लाख से ज्यादा नए केस, 1,733 लोगों की मौत

भारत में एक दिन में 1,61,386 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 4.16 करोड़ से अधिक हो गयी है।

author-image
Bansal Desk
Covid update: कोरोना के 1.61 लाख से ज्यादा नए केस, 1,733 लोगों की मौत

नई दिल्ली भारत में एक दिन में 1,61,386 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के कुल मामलों की संख्या 4.16 करोड़ से अधिक हो गयी है।

Advertisment

कितनी मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटो के दौरान 1,733 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,97,975 हो गयी है।

मरीजों की संख्या

उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,21,456 मामलों की कमी आयी है और अब 16,21,603 मरीज इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.20 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 94.60 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 9.26 प्रतिशत दर्ज की गयी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 14.15 प्रतिशत दर्ज की गयी है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,95,11,307 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गयी है। संक्रमण के नए मामले आने से अब महामारी के कुल मामलों की संख्या 4,16,30,885 हो गयी है।

टीकाकरण

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 167.29 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

Advertisment

omicron in india aaj corona k kitne case aaye omicron cases in india india covid-19 updates India Coronavirus Update india coronavirus cases india coronavirus covid 19 update covid 19 cases in india coronavirus updates coronavirus update Coronavirus India Updates Coronavirus India Update coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases in india corona virus india corona update corona news today's update corona in india corona death corona cases in india aaj corona k kitne case aaye #corona update in india
Advertisment
चैनल से जुड़ें