Advertisment

Corona Update: 71 हजार से ज्यादा नए मामले , 1,217 लोगों की मौत

भारत में पिछले एक दिन में कोविड-19 के 71,365 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,10,976 हो गई। वहीं,उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई।

author-image
Bansal Desk
Corona Third Wave : कोरोना से राहत, भोपाल में 836 नए केस, इस जिले में एक महीने बाद सबसे कम मरीज

नई दिल्ली। भारत में पिछले एक दिन में कोविड-19 Corona Update के 71,365 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,10,976 हो गई। वहीं,उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई।

Advertisment

 इतनी मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1,217 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,05,279 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.11 प्रतिशत है।

 मरीजों की संख्या में कमी

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,02,063 की कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.70 प्रतिशत है।

कब कितने मरीज

देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।

Advertisment

total deaths in india due to corona omicron cases in india new cases of covid kitne corona cases india today india covid-19 deaths india covid deaths india coronavirus india deaths in india due to corona today covid-19 deaths in india Covid in India Covid deaths India COVID deaths in india covid cases in india covid 19 cases in india Coronavirus India Updates coronavirus india coronavirus in India Coronavirus deaths In India coronavirus death in india coronavirus cases in india corona k kitne cases
Advertisment
चैनल से जुड़ें