Advertisment

Corona update: कोरोना के 67 हजार से ज्यादा नए मामले, 1,241 लोगों की मौत

भारत में गत एक दिन में कोविड-19 के 67,084 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,24,78,060 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,90,789 रह गई है।

author-image
Bansal Desk
CG Corona Update:  बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2 हजार से ज्यादा मरीज, 12 की मौत

नई दिल्ली। भारत में गत एक दिन में कोविड-19 के 67,084 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,24,78,060 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 7,90,789 रह गई है।

Advertisment

कितने लोगों की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1,241 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5,06,520 हो गई।

एक्टिव मरीजों की संख्या

देश में अभी 7,90,789 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.86 प्रतिशत है।  मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,02,039 की कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.95 प्रतिशत है।

कब कितने मामले

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

Advertisment

total deaths in india due to corona omicron cases in india new cases of covid kitne corona cases india today india covid-19 deaths india covid deaths india coronavirus india deaths in india due to corona today covid-19 deaths in india Covid in India Covid deaths India COVID deaths in india covid cases in india covid 19 cases in india Coronavirus India Updates coronavirus india coronavirus in India Coronavirus deaths In India coronavirus death in india coronavirus cases in india corona k kitne cases
Advertisment
चैनल से जुड़ें