Advertisment

Corona Vaccine Update: 150 दिन में लगाए गए 30 करोड़ से अधिक टीके, राष्ट्रपति बोले- जल्दी ही लौटेगी खुशियां

Corona Vaccine Update: 150 दिन में लगाए गए 30 करोड़ से अधिक टीके, राष्ट्रपति बोले- जल्दी ही लौटेगी खुशियां , More than 30 crore Corona Vaccine Update were administered in 150 days

author-image
Shreya Bhatia
Corona Vaccine: हाई कोर्ट का निर्देश- इच्छुक लोगों को कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक चार सप्ताह बाद लेने की अनुमति दे केंद्र सरकार

वॉशिंगटन। (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की कि देश में उनके कार्यभार संभालने के बाद से 150 दिन में कोरोना वायरस रोधी टीकों की 30 करोड़ खुराक लगाई गईं। बाइडन ने इसका श्रेय वैज्ञानिकों, कंपनियों, अमेरिकी लोगों और उनकी सरकार के प्रयासों को दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि 65 प्रतिशत वयस्कों को कम से कम एक खुराक लग गई है, जिससे उम्मीद है कि इस बार गर्मियों में हालात अपेक्षाकृत सामान्य रहेंगे, कारोबार फिर से खुलेंगे और नियोक्ता भर्तियां करेंगे।

Advertisment

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पिछले साल की तुलना में अगली गर्मियों में स्थिति अलग होगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि इस बार गर्मियां खुशियां लेकर आएं।’’ रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि अमेरिका में एक जून तक 30 करोड़ 50 लाख खुराक दी गई थीं। लगभग 14 करोड़ 16 लाख लोगों या अमेरिका की 42.6 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

अमेरिका में करीब दो सप्ताह पहले करीब 20 लाख लोगों को प्रतिदिन टीके लग रहे थे, लेकिन इस गति में अब कमी आई है, जिसके कारण 70 प्रतिशत आबादी का चार जुलाई तक कम से कम आंशिक टीकाकरण कर दिए जाने का बाइडन का लक्ष्य संकट में नजर आ रहा है। बाइडन प्रशासन का कहना है कि 70 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य भले ही पूरा न पाए, लेकिन इसका अमेरिका के समग्र रूप से पटरी पर लौटने पर बहुत कम प्रभाव पड़ेगा।

वॉशिंगटन जो बाइडन अमेरिका coronavirus update coronavirus outbreak india Coronavirus Outbreak coronavirus news india coronavirus news Coronavirus live coronavirus india live coronavirus india coronavirus in India coronavirus cases today in india coronavirus cases today coronavirus cases in india coronavirus cases in delhi coronavirus cases coronavirus corona virus corona vaccine Corona Updates: corona second wave corona news corona in up corona in MP corona in india corona in delhi corona deaths corona death today in india corona cases today corona cases in india in last 24 hours corona cases in delhi CORONA CASE corona active patients
Advertisment
चैनल से जुड़ें