Advertisment

Morbi Bridge Incident: 2 नवंबर को गुजरात में राजकीय शोक ! आज पीएम मोदी जाएंगे मोरबी, थम नहीं मौतों की संख्या

author-image
Bansal News
Morbi Bridge Incident: 2 नवंबर को गुजरात में राजकीय शोक ! आज पीएम मोदी जाएंगे मोरबी, थम नहीं मौतों की संख्या

Morbi Bridge Incident: गुजरात के मोरबी पुल हादसे से बड़ी अपडेट सामने आ रही है जहां पर अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज जारी है तो वहीं पर मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा वहीं पर सेनाओं का रेसक्यू ऑपरेशन घायलों को खोजने में लगा हुआ है। बता दें कि, हादसे में करीब 400 लोग पुल में गिर गए थे।

Advertisment

पीएम मोदी ने बुलाई बैठक

इस दर्दनाक घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम गांधीनगर में हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी इस दौरान हुई बातचीत में निर्देश जारी किए गए कि, पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाए। बैठक में हादसे पर शोक व्यक्त करने के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन राज्य में सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस बड़ी बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी और चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी समेत तमाम सीनियर ऑफिसर्स मौजूद रहे। PM मोदी आज दोपहर बाद मोरबी जाएंगे। बताया जा रहा है कि, घटना की जांच में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 50 लोगों की टीम पुल हादसे की जांच में जुटी है। जिनमें दोषियों जल्द पकड़ा जाएगा।

143 साल पुराना टूटा था पुल

आपको बताते चले कि, गुजरात के मोरबी पुल हादसे में मृतकों की संख्या सोमवार सुबह 134 पहुंच गई। इनमें 45 की उम्र 18 साल से कम है। मृतकों में महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। यहां पर 143 साल पुराना पुल ब्रिटिश शासन काल में बनाया गया था। जो हादसा बीते रविवार को हुआ था। जिसमें 765 फीट लंबा और महज 4.5 फीट चौड़ा केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया।

Advertisment

अमेरिकन राष्ट्रपति बाइडन ने जताया दुख

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गुजरात के मोरबी शहर में एक पुल टूटने से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति सोमवार को गहरी संवेदना जतायी। बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं भारत के साथ हैं। मैं और जिल गुजरात के लोगों के शोक में उनके साथ हैं और उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने पुल टूटने के चलते अपने प्रियजनों को खो दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका और भारत अपरिहार्य साझेदार हैं। हमारे नागरिकों के बीच गहरे संबंध हैं। इस कठिन घड़ी में हम भारतीयों के साथ खड़े रहेंगे और उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।’’ हैरिस ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम गुजरात में एक पुल गिरने के कारण अपने प्रियजनों को खोने का शोक मना रहे भारतीयों के साथ खड़े हैं। हमारी संवदेनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और जिन्हें हादसे ने प्रभावित किया।’’ कांग्रेस (अमेरिकी संसद) सदस्य ग्रेस मेंग ने कहा कि वह मोरबी पुल हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने से ‘‘बहुत दुखी’’ हैं। मेंग ने कहा, ‘‘मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ है कि मारे गए लोगों में कई बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं।

भारत, अमेरिका का प्रिय मित्र है

भारत अमेरिका का प्रिय मित्र और सहयोगी है और हम त्रासदी एवं दुख के इस समय में उसके लोगों के साथ खड़े हैं।’’ अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि मोरबी में हुए पुल हादसे से अमेरिका बहुत दुखी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अमेरिका इस कठिन समय में अपने सहयोगी भारत के साथ खड़ा है।’’ सीनेट की विदेश संबंध समिति के रैंकिंग सदस्य जिम रिश ने कहा कि गुजरात में पुल गिरने से प्रभावित हुए लोगों के लिए वह प्रार्थना करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका इस मुश्किल समय में अपने सहयोगी और मित्र भारत के साथ खड़ा है।’’

भयानक त्रासदी पर दुख

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि गुजरात के मोरबी में रविवार को एक केबल ब्रिज के गिरने की खबर से दुख हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं इस भयानक त्रासदी के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। अमेरिका अपने साझेदार के साथ खड़ा है और भारत सरकार को समर्थन करना जारी रखेगा।’’ एक सदी से भी अधिक पुराने पुल को व्यापक मरम्मत और नवीनीकरण के बाद पांच दिन पहले आम लोगों के लिए फिर से खोला गया था। हालांकि, रविवार शाम को पुल टूट गया और हादसे में अब तक 134 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisment
morbi cable bridge collapse morbi cable bridge morbi bridge news morbi bridge live accident morbi bridge collapse video morbi bridge collapse update morbi bridge collapse today morbi bridge collapse 2022 Morbi bridge collapse morbi bridge morbi accident morbi jhulta bridge morbi hanging bridge morbi Gujarat Morbi Bridge Collapse gujarat morbi bridge Gujarat Bridge collapse bridge collapse in morbi village bridge collapse in morbi bridge collapse
Advertisment
चैनल से जुड़ें