Advertisment

Morbi Bridge Accident: हादसे में 135 मौतों के साथ थमा दर्दनाक मंजर ! तलाशी अभियान किया समाप्त

author-image
Bansal News
Morbi Bridge Accident: हादसे में 135 मौतों के साथ थमा दर्दनाक मंजर ! तलाशी अभियान किया समाप्त

मोरबी। Morbi Bridge Accident: गुजरात सरकार ने मोरबी शहर में मच्छु नदी पर ब्रिटिश काल के एक पुल के टूट जाने की घटना के बाद शुरू किए गए तलाशी अभियान को बृहस्पतिवार को समाप्त करने की घोषणा की। इस हादसे में मृतकों की संख्या 135 पर यथावत बनी हुई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

Advertisment

राज्य आपदा आयुक्त हर्षद पटेल ने मोरबी का दौरा किया और चल रहे तलाशी अभियान को समाप्त करने की घोषणा की। रविवार को इस हादसे के तुरंत बाद इस अभियान को शुरू किया गया था। हर्षद पटेल ने खोज और बचाव अभियान में शामिल विभिन्न एजेंसियों के प्रमुखों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और स्थिति की समीक्षा के बाद अभियान को समाप्त करने की घोषणा की।

हालांकि एहतियात के तौर पर स्थानीय दमकल विभाग, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक-एक टीम अगले आदेश तक हादसा स्थल पर तैनात रहेगी। गुजरात के मोरबी शहर में गत रविवार को मच्छु नदी पर ब्रिटिश काल का केबल पुल टूटने की घटना में अभी तक महिलाओं और बच्चों समेत कुल 135 व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

suspension bridge in morbi morbi cable bridge collapse morbi cable bridge accident morbi cable bridge morbi bridge news morbi bridge live accident morbi bridge collapse update Morbi bridge collapse morbi bridge accident today morbi bridge accident morbi bridge morbi accident jhulta bridge morbi hanging bridge morbi hanging bridge in morbi Gujarat Morbi Bridge Collapse gujarat morbi bridge bridge collapse in morbi bridge accident in morbi gujarat
Advertisment
चैनल से जुड़ें