Advertisment

Morbi Bridge Accident: हादसे के जिम्मेदारों पर कड़ा एक्शन ! नगर पालिका के मुख्य अधिकारी को किया निलंबित

author-image
Bansal News
Morbi Bridge Accident: हादसे के जिम्मेदारों पर कड़ा एक्शन !  नगर पालिका के मुख्य अधिकारी को किया निलंबित

मोरबी। Morbi Bridge Accident गुजरात सरकार ने मोरबी शहर में पुल गिरने की घटना के मद्देनजर मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

गौरतलब है कि मच्छु नदी के ऊपर ब्रिटिश कालीन इस पुल के रविवार को गिरने की घटना में अभी तक 135 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मोरबी के जिला अधिकारी जी. टी. पंड्या ने कहा, ''राज्य शहरी विकास विभाग ने मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला को निलंबित कर दिया है।'' उन्होंने बताया कि मोरबी के रेजिडेंट अपर कलेक्टर को अगले आदेश तक मुख्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मोरबी नगर पालिका ने 15 साल के लिए ओरेवा समूह को पुल की मरम्मत और रखरखाव का ठेका दिया था। पुल गिरने की घटना के सिलसिले में पुलिस अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

morbi cable bridge collapse morbi cable bridge accident morbi cable bridge morbi bridge news morbi bridge live accident morbi bridge collapse video morbi bridge collapse update Morbi bridge collapse morbi bridge accident today morbi bridge accident morbi bridge morbi accident jhulta bridge morbi hanging bridge morbi Gujarat Morbi Bridge Collapse gujarat morbi bridge Gujarat Bridge collapse bridge collapse in morbi bridge accident in morbi gujarat
Advertisment
चैनल से जुड़ें