Advertisment

MP Elections 2023: भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा में 2023 के चुनाव को लेकर क्या है वोटरों का मूड और राय...

MP Elections 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश में भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट, जिसका चुनावी मिजाज अलग ही होता है।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023: भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा में 2023 के चुनाव को लेकर क्या है वोटरों का मूड और राय...

MP Elections 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश में भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट, जिसका चुनावी मिजाज अलग ही होता है। भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक पीसी शर्मा हैं।

Advertisment

2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उमाशंकर गुप्ता को हराया था। इस विधानसभा में मजदूर से लेकर सरकारी कर्मचारियों का बड़ा दबदबा होता है। इसलिए राजनीति बदलाव भी होते रहते हैं। हालांकि, 1990 से 2018 तक देखें तो पांच बार बीजेपी और दो बार कांग्रेस चुनाव जीती।

इस बार एमपी 2023 विधानसभा चुनाव के लिए भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर जनता का क्या मूड है। यह जानने के लिए बंसल न्यूज के एग्जीक्यूटिव एडिटर मनोज सैनी ने लोगों की राय जानी। लोगों ने अपने अंदाज में जवाब दिया। जानिए क्या है भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर वोटरों की राय...

इंदिरा जी ने किया था अच्छा काम

2023 के विधानसभा चुनाव के बारे में भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट के लोगों का कहना है कि इस बार बीजेपी और कांग्रेस दोनों में से कोई भी पार्टी आ सकती है। ज्यादा चांस कांग्रेस की सरकार आने का लग रहा है।

Advertisment

वहीं एक छोटे व्यापारी ने कहा कि सबसे अच्छा काम इंदिरा जी ने किया था, उसके बाद कोई भी वैसा काम नहीं कर पाया। कुछ लोगों का कहना है कि बीजेपी मनमानी कर रही है। सरकार बदलनी चाहिए। कई साल हो गए हैं, चेंज होना चाहिए। कमल वाली सरकार अच्छी है, लेकिन पंजे वाली आनी चाहिए।

बीजेपी सरकार का काम अच्छा

काम के मुद्दे पर लोगों ने राय दी कि बीजेपी की सरकार काम अच्छा कर रही है। विकास से उम्मीदें हैं। साथ ही स्थानीय क्षेत्र में कांग्रेस ने भी काम किया है। वहीं कुछ और लोगों का मत है कि बीजेपी की सरकार अच्छा काम कर रही है, कांग्रेस का काम समझ नहीं आ रहा है।

मोदी और शिवराज अच्छा कम कर रहे हैं। जो माहौल चल रहा है वही ठीक है, चुनाव में मोदी आएंगे। शिवराज सरकार भी अच्छा काम कर रही है। जो अच्छा काम करेगा हम उसके साथ हैं, बीजेपी अच्छा काम करती है। बीजेपी का रुझान मन में है, ज्यादातर लोग बीजेपी के साथ हैं।

Advertisment

वोटरों की मांग और शिकायत

राशन कम मिल रहा है, 5 किलो में एक व्यक्ति के लिए क्या होगा। महंगाई बहुत हो गई है, जिसने महंगाई कम कर दी वही सरकार आए तो अच्छा है। सरकार को गरीबों के लिए काम करना चाहिए। कुछ लोगों का आरोप है कि मकान अच्छे नहीं बन रहे हैं।

कोई भी सरकार आए, उसे गरीबों के लिए अच्छा करना चाहिए। कुछ लोगों ने कहा कि कर्मचारी वर्ग दुखी है, बेरोजगारी भी है। छात्रों ने कहा कि शिक्षा नीति में बदलाव की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- 

MP Elections 2023: भगवान चिंतामन गणेश की धर्मस्थली सीहोर विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मूड…

Advertisment

MP Elections 2023: चुनाव को लेकर यह है छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट की जनता का मूड

MP Elections 2023: श्योपुर विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा में इस बार है कांटे की टक्कर, 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

MP Elections 2023: एमपी चुनाव 2023 के दिग्गज, जानिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के बारे में खास बातें

MP Elections 2023: बड़ी खबर! MP BJP के 39 प्रत्याशियों की सूची जारी, 26 नए चेहरों को दिया मौका

mp assembly election 2023 about Bhopal Dakshin-Paschim assembly Bhopal Dakshin-Paschim vidhan sabha chunav 2023 Bhopal Dakshin-Paschim vidhan sabha constituency
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें