Advertisment

August Movie Release: मनोरंजन से भरपूर होगा अगस्त महीना, स्त्री 2, वेदा, उलझ समेत कई फिल्में हो रहीं रिलीज, देखें लिस्ट

August Movie Release: अगर आप भी फिल्मों के शौकीन हैं और अगले महीने यानी कि अगस्त के महीने में अच्छी फिल्में देखने के बारे में सोच रहे हैं।

author-image
Ujjwal Rai
August Movie Release: मनोरंजन से भरपूर होगा अगस्त महीना, स्त्री 2, वेदा, उलझ समेत कई फिल्में हो रहीं रिलीज, देखें लिस्ट

August Movie Release: अगर आप भी फिल्मों के शौकीन हैं और अगले महीने यानी कि अगस्त के महीने में अच्छी फिल्में देखने के बारे में सोच रहे हैं। आपको बता दें कि अगस्त का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।

Advertisment

जुलाई के महीने में साउथ की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' सुपरहिट रही है। हालांकि, दर्शक इस महीने कुछ अलग और मनोरंजन से भरपूर देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

अगस्त के महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों की राहें आसान नहीं होगी। दरअसल, एक ही तारीख पर कई फिल्में रिलीज हो रही हैं।

आइए आपको बताते हैं कि अगस्त के महीने में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Advertisment

जान्हवी कपूर की ‘उलझ’

ulajh

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में रोशन मैथ्यू, गुलशन देवैया और आदिल हुसैन जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।

जान्हवी की फिल्म उलझ बहुत समय से चर्चा में है। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। बता दें कि फिल्म की कहानी भारतीय विदेश सेवा (IFS) की जोखिम भरी दुनिया पर आधारित है।

जान्हवी की उलझ से उलझेगी अजय देवगन की फिल्म

ajay devgan

एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ भी 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म पहले जुलाई के महीने में ही रिलीज होने वाली थी, हालांकि, कुछ कारणों की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। ‘औरों में कहां दम था’ नीरज पांडे के निर्देशन में बनी है।

Advertisment

फिल्म एक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें कृष्ण की कैद सहित कई चुनौतियों के माध्यम से कृष्ण और वसुधा की प्रेम कहानी और उनके जीवन की यात्रा दिखाई गई है।

छाया कदम की ‘बार्डोवी’

छाया कदम

छाया कदम की फिल्म ‘बार्डोवी’ एक संस्पेंस भरी कहानी है। इस फिल्म में चित्तरंजन गिरी, छाया कदम और विराट मदके मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म भी 2 अगस्त को ही रिलीज होगी।

आलिया बसु गायब है

aliya basu gayab hai

थ्रिलर फिल्म 'आलिया बसु गायब है' में विनय पाठक, राइमा सेन और सलीम दीवान जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'आलिया बसु गायब है' 9 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Advertisment

घुसपैठिया

urvasi rutela

उर्वशी रौतेला, अक्षय ओबेरॉय और विनीत कुमार सिंह स्टारर फिल्म 'घुसपैठिया' भी 9 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी इंटरनेट की तरफ भागती युवा पीढ़ी और उन्हें फंसाने वाले लोगों पर आधारित है।

फिर आई हसीन दिलरुबा

tapsee pannu

विक्रांत मैसी और तापसी की फिल्म हसीन दिलरुबा का सीक्वल जल्द ही रिलीज होने वाला है। बता दें कि तापसी (Taapsee Pannu) की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ 9 अगस्त को रिलीज होगी। इससे पहले एक्ट्रेस का एक लुक काफी वायरल हो रहा है।

घुड़चढ़ी

sanjay dutt

संजय दत्त और रवीना टंडन फिल्म 'घुड़चढ़ी' एक साथ नजर आने वाले हैं। ये एक कॉमेडी मूवी है, जिसमें संजय और रवीना के अलावा पार्थ समथान और खुशाली कुमार भी है। ये फिल्म भी 9 अगस्त को रिलीज होगी।

स्त्री 2

stree 2

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 इंतजार अब खत्म होने को है। 15 अगस्त को फिल्म स्त्री 2 रिलीज होने वाली है। एक बार फिर श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव जैसे कलाकारों से अभिनय से सजी ये फिल्म घर-घर में धमाल करने के लिए तैयार है।

खेल खेल में

khel khel me

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' को टक्कर अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' से होगी। इसमें अक्षय के साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान जैसे कलाकार भी हैं।

वेदा

veda

स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में फिल्मों की भरमार होने जा रही है। ये दिन लोगों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। इस दिन (15 जुलाई) जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' भी रिलीज होगी। इस फिल्म में जॉन के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी।

डबल इस्मार्ट

sanjay dutt

संजय दत्त की फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' भी 15 अगस्त को ही रिलीज हो रही है। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा राम पोथिनेनी और काव्या थापर भी अहम रोल में हैं।

थंगालान

thangaliyan

15 अगस्त को स्त्री 2, खेल खेल में, वेदा, डबल इस्मार्ट के अलावा चियान विक्रम की फिल्म थंगालान भी रिलीज होने जा रही है।

ये भी पढ़ें...Kangana Ranaut: कंगना ने मुहर्रम का वीडियो शेयर कर हिंदुओं को दी ये सलाह, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें