Advertisment

'Monster Snake' : सांपों की दुनिया का राजा ये सांप, एनाकोंडा भी इसके आगे है फेल

'Monster Snake' : सांपों की दुनिया का राजा ये सांप, एनाकोंडा भी इसके आगे है फेल 'Monster Snake': This snake is the king of the world of snakes, Anaconda is also ahead of it./pds

author-image
Preeti Dwivedi
'Monster Snake' : सांपों की दुनिया का राजा ये सांप, एनाकोंडा भी इसके आगे है फेल

नई दिल्ली। 'Monster Snake' सांपों का नाम सुनते ही लोगो के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में अगर बात हो रही है दुनिया के सबसे बड़े सांप की, तो आपके दिमाग में भी सबसे पहले नाम आता होगा एनाकोंडा Anaconda का। आपको बता दें दुनिया में इससे भी बड़ा सांप है जिसके आगे एनाकोंडा फेल है। जी हां आपको यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच। तो चलिए जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा और विशालकाय सांप कौन है।

Advertisment

'Monster Snake'
आपको बता दें यहां हम जिस सांप की बात कर रहे हैं उसका नाम हैं टाइटेनोबोआ Titanoboa Snake। ये सांप बेहद विशालकाय होता है। जिसका वजन करीब 15 सौ किलो तक का होता है। यही कारण है कि इसे 'मॉन्सटर स्नेक' के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें ये इतना विशालकाय होता है कि किसी मगरमच्छ को भी बड़ी ही आसानी से निगल सकता है। ऐसा माना जाता है कि ये सांप डायनासोर के काल में पाया जाता था। एक समय में पृथ्वी पर एनाकोंडा से भी कई गुना विशाल सांप हुआ करते थे।

'Monster Snake'
आपको बता दें वैसे तो माना जाता है कि डायनासोर के समय के सभी विशाल जीव-जंतु करीब 6.6 करोड़ साल पहले इस धरती पर उल्कापिंड गिरने की वजह से मारे गए थे। पर साल 2018 में अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों द्वारा ये दावा किया गया था कि ये विशालकाय टाइटेनोबोआ सांप आज भी जिंदा हो सकते हैं। इस चौकानें वाले दावे ने सभी को हैरान करके रख दिया है। आपको बता दें वैज्ञानिकों का मानना है कि दुनिया की सबसे बड़ी नदी 'अमेजन नदी' में ये दैत्यरूपी जीव आज भी कहीं रह रहा है।

वजन 1500 किलो, लंबाई 50 फीट
जानकारों के अनुसार यह सांप करीब 50 फीट लंबा और 4 फीट तक चौड़ा होता है। जी हां इतना ही नहीं इस टाइटेनोबोआ सांप का वजन भी करीब 1500 किलो तक होता था। सबसे ज्यादा चौ​काने वाली बात ये है कि साल 2009 में कोलंबिया में खुदाई के दौरान इस सांप के कई जीवाश्म मिले थे। जिसकी जांच के आधार पर इस बात का अंदाजा लगाया गया था कि इस सांप की लंबाई करीब 42 फीट लंबा और वजन 1100 किलो तक होता होगा।

Advertisment

इसलिए नाम पड़ा टाइटेनोबोआ —
वैज्ञानिकों की मानें तो इस सांप का नाम टाइटेनिक जहाज के नाम पर रखा गया है। इसलिए इसे टाइटेनोबोआ नाम दिया गया। जी हां क्योंकि ये टाइटेनिक जहाज के समान बेहद बड़ा और विशालकाय था। ऐसा माना जाता है कि प्रागैतिहासिक काल में मौजूद सभी सांपों में यह सबसे विशालकाय सांप था।

क्या अभी भी जिंदा है —
डायनासोर काल के इस विशालकाय सांप के बारे में ये कहना कि ये जिंदा है या इस दुनिया में इसकी प्रजाति खत्म हो गई है। इस पर अभी भी कुछ साफ नहीं हैं। इस बारे में अभी तक दावे ही सामने आ रहे हें। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि अमेजन नदी और अमेजन जंगल इतने लंबे, बड़े और विशालकाय सांप टाइटेनोबोआ को ढूंढ पाना संभव नहीं है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले लें।

Advertisment
Titanoboa Snake knowledge Janna Jaruri Hai Anaconda amazon river 'Monster Snake'
Advertisment
चैनल से जुड़ें