Advertisment

Monsoon Farewell: आज 8 दिन की देरी से विदाई ले रहा है मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

क्षिण पश्चिम मानसून आज दक्षिण पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से लौटना शुरू हो गया। दक्षिण पश्चिम राजस्थान से इसके लौटने की सामान्य तिथि 17 सितंबर थी।’’

author-image
Bansal News
Monsoon Farewell: आज 8 दिन की देरी से विदाई ले रहा है मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

नई दिल्ली।  भारत में 17 सितंबर की सामान्य तिथि से आठ दिन बाद सोमवार से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून आज दक्षिण पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से लौटना शुरू हो गया। दक्षिण पश्चिम राजस्थान से इसके लौटने की सामान्य तिथि 17 सितंबर थी।’’

Advertisment

लगातार 3वीं बार है मौका

इस साल मानसून की वापसी में देरी के साथ यह लगातार 13वीं बार है जब मानसून देरी से लौट रहा है। उत्तर पश्चिम भारत से मानसून की वापसी भारतीय उपमहाद्वीप से इसकी वापसी की शुरुआत का प्रतीक है।

मानसून की वापसी में किसी भी प्रकार की देरी का मतलब लंबे समय तक बारिश का मौसम बना रहना है जिसका कृषि उत्पादन पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ सकता है, विशेषकर उत्तर पश्चिम भारत में जहां रबी फसल उत्पादन में वर्षा की अहम भूमिका होती है।

17 सितंबर के पास मौसम लेता है विदाई

आम तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में एक जून को आता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। यह 17 सितंबर के आस पास उत्तर पश्चिम भारत से लौटने लगता है और 15 अक्टूबर तक पूरे देश से चला जाता है।

Advertisment

ये भी पढ़ें

MP News: भोपाल में पथ-विक्रेताओं का सम्मेलन आज, CM बांटेंगे हितलाभ

यहां क्यों दिया जा रहा है फसलों को बिजली का झटका? जानिए इसकी पीछे की वजह, हो सकता है आपको हैरानी!

Health Update: ये 4 चीजें बन सकती हैं हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण, आज से ही कम करें इन का सेवन

Parliament Entry Procedure: आम लोग भी देख सकते हैं संसद की कार्यवाही, इस प्रक्रिया के जरिए मिलेगी एंट्री

Advertisment

World Cup 2023: वर्ल्ड कप विजेता और उपविजेता को पुरस्कार में मिलेंगे इतने लाख डॉलर, जानें पूरी खबर

Raisy Season Monsoon Farewell: IMD update Delhi Weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें