Advertisment

Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में चार दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में चार दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं आज कल भी प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Advertisment

 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में भी ज्यादा फर्फ नहीं पड़ेगा।

तापमान में भी गिरावट दर्ज

मानसून की सक्रियता के चलते बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादल छाने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा। इस वर्ष अगस्त माह में बीते 41 वर्षों में सबसे कम वर्षा हुई है।

41 सालों में पहली बार अगस्त में कम बारिश

जारी बारिश के दौर के चलते पिछले कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। दिनभर बादलों छाय रहने से तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिनों मौसम इसी तरह रहेगा। ऐसा 41 सालों में पहली बार है जब अगस्त महीने में कम बारिश हो रही है। अभी तक प्रदेश में बारिश की स्थिति पिछड़ी हुई है। सात सितंबर तक की स्थिति में प्रदेश में 810 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत कम है।

Advertisment

इस सिस्टम से हो रही बारिश

मौसम विभाग के जारी अनुमान के मुताबिक, मानसूनी तंत्र के साथ ही एक द्रोणिका मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर बंगाल की खाड़ी से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक 4.5 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक है। इससे प्रदेशभर में बारिश की संभावना है। इसी के चलते प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें:

Ujjwala Yojana: मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर और चूल्हा, सरकार ने किया ऐलान, जानें किसे मिलेगा लाभ

कभी बसों में बेचते थे पेन, और फिर एक बिजनेस आइडिया से बन गए 2300 करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक

Advertisment

Feng-Shui: क्या है जापानी बिल्ली यानि Lucky Cat के पीछे की कहानी, किस समस्या के लिए कौन से रंग की होती है शुभ

क्या ड्राइविंग लाइसेंस देने की व्यवस्था के लिए कानून में बदलाव जरूरी है, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा

मकान मालिक की टोका-टाकी से हैं परेशान, तो काम आएंगे ये कानूनी प्रावधान

छत्तीसगढ़ न्यूज,रायपुर न्यूज, छत्तीसगढ़ मानसून, छत्तीसगढ़ वेदर अपडेट, छत्तीसगढ़ मौसम समाचार, Chhattisgarh News, Raipur News, Chhattisgarh Monsoon, Chhattisgarh Weather Update, Chhattisgarh Weather News

Advertisment
रायपुर न्यूज़ छत्तीसगढ़ वेदर अपडेट छत्तीसगढ़ मौसम समाचार छत्तीसगढ़ मानसून छत्तीसगढ़ न्यूज raipur news chhattisgarh weather update chhattisgarh weather news chhattisgarh news chhattisgarh monsoon
Advertisment
चैनल से जुड़ें