Advertisment

Monsoon Updates: क्या इस साल देरी से आएगा मानसून! IMD ने जताए ये आने के संकेत

भारतीय मौसम विभाग ( IMD) से सामने आए संकेत से खुलासा हुआ है। बता दें कि, मॉनसून के चार जून को दस्तक देने की संभावना है।

author-image
Bansal News
Monsoon Updates: क्या इस साल देरी से आएगा मानसून!  IMD ने जताए ये आने के संकेत

Monsoon Update: जैसा कि, देश के मौसम में लगातार बदलाव होता जा रहा है वहीं पर कही तेज गर्मी तो कई हिस्सों में बारिश हो रही है। ऐसे में देश में मानसून की दस्तक कब होने वाली है इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ( IMD) से सामने आए संकेत से खुलासा हुआ है। बता दें कि, मॉनसून के चार जून को दस्तक देने की संभावना है।

Advertisment

आईएमडी ने जारी किया ये पूर्वानुमान

आपको बताते चले कि, यहां पर भारतीय मौसम विभाग ( IMD) के अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने मंगलवार (16 मई) को बताया कि मई के पहले दो हफ्तों में हीटवेव की स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम गंभीर थी जिसने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को प्रभावित किया गया है। बताते चले कि, आने वाले 7 दिनों में जहां पर हीटवेव का प्रकोप तो तेज नहीं होगा लेकिन तापमान के बढ़ने से मौसम में गर्मी बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में धूल भरी हवाएं चल रही हैं. इसके पीछे मुख्य कारण ये है कि एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है और तेज हवाएं चल रही हैं।

Image

फिजाओं में रहेगा हवाओं का अहसास

आपको बताते चले कि, यहां पर मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो, पिछले सप्ताह तापमान काफी अधिक था, ज्यादातर हिस्सों में ये 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा है वहीं पर वातावरण शुष्क है और 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं सतह से धूल उठा रही हैं और इसे वायुमंडल में फैला रही हैं. मुख्य रूप से ये 1-2 किमी की ऊंचाई तक फैल रही हैं।

Weather Alert monsoon IMD KERALA Monsoon Update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें