Advertisment

Monsoon Update: उत्तर भारत में मानसून दिलाएगा चिलचिलाती धूप से छुटकारा, केरल में बारिश से भूस्खलन और जलभराव की समस्या

Monsoon Update: पूरे उत्तर भारत मानसून का इंतजार है तो वहीं केरल में जमकर बादल बरस रहे हैं। कई जिलों में भूस्खलन और जलभराव की समस्या।

author-image
aman sharma
Monsoon Update: उत्तर भारत में मानसून दिलाएगा चिलचिलाती धूप से छुटकारा, केरल में बारिश से भूस्खलन और जलभराव की समस्या

Monsoon Update: इस समय पूरा उत्तर भारत चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी (Monsoon Update) से काफी परेशान है। लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं, लोग इस भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए लोग आसमान की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं कि कब उन्हें बारिश राहत की सांस देगी? हालांकि, साउथ इंडिया में मानसून ने एंट्री मार ली है और तबाही मचाना भी शुरू कर दिया है।

Advertisment

30 मई को केरल में मानसून (Monsoon Update) ने दस्तक दी थी, जिसके बाद से अब तक उसने केरल में आफत मचा दी है। अधिक बरसात होने की वजह से कई जिलों में लैंडस्लाइड, रास्तों पर पेड़ गिर पड़े और जलभराव हो रहा है। इसके अलावा नॉर्थ-ईस्ट की राज्यों में मणिपुर और असम में नदियां उफान पर हैं।

यूपी-बिहार में  इस दिन आएगा मानसून

बिहार और उत्तर प्रदेश (Monsoon Update) में रहने वाले दुआ कर रहे हैं कि उनके यहां पर बारिश कब होगी और इस भीषण गर्मी से कब राहत मिलेगी? इसी को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। बता दें कि, इन दोनों राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

इस बार यूपी में 15 से 22 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। जबकि बिहार में 13 से 15 जून के बीच बरसात होने के आसार हैं। जबकि जून से सितंबर तक बारिश होने की संभावना है।

Advertisment

यहां होगी बारिश

हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम (Monsoon Update) में 2 जून यानी आज भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि, केरल और माहे में आज भी बरसात होती रहेगी। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में 2 और 3 जून को बारिश होने के की उम्मीद है। साथ ही असम और मेघालय में 2 जून से लेकर 5 जून तक अधिक वर्षा हो सकती है ।

केरल में मानसून का कहर

इस बार केरल में समय से पहले 30 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon Update) ने दस्तक दे दी थी। इसके बाद से केरल में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं, त्रिचूर, मलप्पुरम और कोझिकोड जिलों में भी जमकर बादल बरसेगे। अधिक वर्षा के कारण इडुक्की जिले के पूचपरा और कोलप्परा में लैंडस्लाइड होने से मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि कई जिलों में जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है।

Advertisment

असम-मणिपुर में भीषण बारिश

बता दें कि केरल के अलावा मणिपुर और असम में भी मानसून (Monsoon Update) तबाही मचा रहा है। अधिक बारिश के कारण नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। साथ ही असम में ब्रह्मपुत्र समेत कई नदियां उफान पर हैं, जिससे वहां की स्थिति गंभीर हो गई।

ये भी पढ़ें- Train Accident: मालगाड़ी और यात्री ट्रेन में भीषण टक्कर, लोको पायलट समेत कई लोग घायल

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की होगी जेल वापसी, तिहाड़ जाकर करेंगे सरेंडर

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें