Advertisment

Monsoon Update in MP: अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी बारिश!, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

MP Weather Update: अगले 24 घंटों में राजधानी समेत इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग की चेतावनीMP Weather Update: In the next 24 hours, there may be rain in these districts including the capital, Meteorological Department's warning

author-image
Bansal News
Monsoon Update in MP: अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी बारिश!, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भोपाल। प्रदेश में बीते तीन दिनों से मानसून शिथिल पड़ते जा रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कोई प्रभावी वेदर सिस्टम नहीं होने के कारण मानसून में भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। लेकिन वातावरण में नमी के कारण प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बौझारों का सिलसिला बना हुआ है। वहीं प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते मौसम में भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 8 जिले अभी बारिश को तरस रहे हैं। इन सब के बीच मौसम बिभाग ने अगले 24 घंटो में ग्वालियर-चंबल अंचल को छोड़कर भोपाल जबलपुर, उज्जैन, होशंगाबाद, इंदौर समेत कई इलाकों में बिजली की चमक गरज के साथ बारिश की संभावनाएं जताई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार जुलाई माह में एक बार फिर से मानसून का आगमन हो सकता है।

Advertisment

publive-image

इन शहरो में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 1 जुलाई से मानसून फिर से दस्तक दे सकता है। वहीं मौसम विज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों में भोपाल जबलपुर, उज्जैन, होशंगाबाद, इंदौर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

इसलिए थम गई बारिश
प्रदेश के जिलों में अब तक औसत बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। हालांकि अभी भी 8 जिले बारिश को तरस रहे हैं। पन्ना, भिंड, ग्वालियर, श्यौपुर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन में अभी भी बारिश का लोगों को इंतजार है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के बाद अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में प्रभावी वेदर सिस्टम नहीं बने हैं। इस वजह से मानसून को ऊर्जा नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते वातावरण में मौजूद नमी के कारण रुक-रुककर बरसात ही हो सकी है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने बताया कि स्थानीय सिस्टम पर आधारित मौसम के कारण बारिश हो रही है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज weather report of mp weather report mp Rain in MP pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi MP Weather Report mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Breaking News mausam Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP bhopal me barish
Advertisment
चैनल से जुड़ें