Advertisment

Monsoon Update 2024: मानसून के सक्रिय होने के बाद मुंबई-दिल्ली समेत इन राज्यों में खूब बरसेंगे बदरा! IMD ने किया अलर्ट

Monsoon Update 2024: मानसून सक्रिय होने के बाद मुंबई-दिल्ली समेत कई राज्यों में खूब बारिश होने की संभावना है। कई जगह रेड अलर्ट जारी है।

author-image
aman sharma
Monsoon Update 2024: मानसून के सक्रिय होने के बाद मुंबई-दिल्ली समेत इन राज्यों में खूब बरसेंगे बदरा! IMD ने किया अलर्ट

Monsoon Update 2024: पूरे देश में मानसून सक्रिय हो चुका है। दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon Update 2024) आने के बाद कुछ स्थानों पर काफी ज्यादा बारिश हो रही है, तो कुछ जगहों पर सामान्य बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है, तो कुछ इलाकों में सामान्य से हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है।

Advertisment

छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, केरल, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा और महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि राजधानी दिल्ली में आज बारिश होने की उम्मीद जताई है।

दिल्ली में होगी बारिश!

दिल्लीवासी लंबे समय से अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे हैं। मौसम विभाग ने 13 जुलाई से 19 जुलाई के बीच राजधानी में अच्छी बारिश (Monsoon Update 2024) होने की संभावना जताई थी, लेकिन 13 जुलाई शनिवार को यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई। वहीं, अब एक बार फिर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज दिल्ली में बादल आए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

https://twitter.com/RWFC_ND/status/1812145452596531399

हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी कहा कि बारिश (Monsoon Update 2024) के साथ दिन में उमस का होने की संभावना है। दिल्ली का इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Advertisment

मुंबई में बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज झमाझम बदरा बरसेंगे। आईएमडी ने यहां पर अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई है। साथ ही मुंबई को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर रखा है। जबकि कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा शहर में अति बारिश होने की संभावना जताई है और रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, ठाणे में भी IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में मध्यम से खूब बरसात (Monsoon Update 2024) होने की संभावना है। जबकि मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, उत्तराखंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना के कुछ स्थानों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, जबकि कुछ जगह पर अति बरसात हो सकती है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1812210876050784628

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, मराठवाड़ा, पश्चिम बंगाल, और लक्षद्वीप में मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र, तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्थान में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Irfan Pathan Magical Ball: इरफान की खतरनाक स्विंग के आगे पाकिस्तानी कप्तान ढेर, बॉल देख उड़ जाएंगे होश; देखें Video

ये भी पढ़ें- Donald Trump Rally Firing: डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी रैली में चली गोलियां, बाल-बाल बचे; जाते समय किया ऐसा इशारा

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें