/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Monsoon-Update-2024.webp)
Monsoon Update 2024: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों (Monsoon Update 2024) में दक्षिणी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है।
मौसम विभाग (Monsoon Update 2024) ने रविवार (23 जून) को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की उम्मीद जताई है। साथ ही IMD के अनुसार इसके साथ दिल्लीवालों को हल्की बारिश से राहत मिलेगी। दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलेगी।
ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग (Monsoon Update 2024) के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई है। वहीं, IMD के मुताबिक राजधानी दिल्ली में सोमवार को आंधी चलने की संभावना है।
https://twitter.com/RWFC_ND/status/1804757918375670183
जबकि मंगलवार और बुधवार के लिए येलो आलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आईएमडी ने इन दो दिनों में तापमान बढ़ने का भी पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून को हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी।
बिहार के 12 जिलों में बारिश आज
बिहार को लेकर मौसम विभाग (Monsoon Update 2024) ने अनुमान लगाया है कि आगामी तीन से चार दिनों में पटना सहित दक्षिणी भागों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से 26,27,28 जून को राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।
IMD के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा पिछले 2 दिनों से रक्सौल और भागलपुर के आसपास बनी हुई है। रविवार को उत्तरी भागों के 12 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश उम्मीद है, जबकि पटना समेत अन्य स्थानों में बादलों की आवाजाही की वजह से मौसम शुष्क व सामान्य बना रहेगा।
यूपी में इस दिन आएगा मानसून
उत्तर प्रदेश में भी मौसम (Monsoon Update 2024) का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है, लेकिन मानसून से भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। हालांकि, शनिवार को कई शहर में हल्के बादल छाए रहे, जिससे लोगों में उमस से बैचनी देखी गई है।
वहीं, अब भी कई स्थानों में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग (Monsoon Update 2024) के अनुसार, 26 जून से प्रदेश में निरंतर बारिश की उम्मीद है। साथ ही बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक प्रदेश में हो सकती है। जबकि 27 और 28 जून को कई जिलों में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।
अगले 24 घंटों में यहां हो सकती है वर्षा
मौसम विभाग (Monsoon Update 2024) के अनुसार, अगले 24 घंटों में कई जगह स्थानों पर बारिश होने के साथ गरम-चमक होने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिणी मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, हालांकि, इनमें से कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1804738049894699250
वहीं, मौसम विभाग (Monsoon Update 2024) के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिणी गुजरात, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में भी बरसात हो सकती है। जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और गंगीय पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी बारिश के आसार हैं।
ये भी पढ़ें- NEET Paper Leak News: बिहार-यूपी के बाद नीट पेपर का महाराष्ट्र कनेक्शन, ATS ने 2 शिक्षकों को किया गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- Who Is New NTA DG: कौन हैं रिटायर्ड IAS अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला, IIT टॉपर से लेकर UPSC तक का सफर; जानें सबकुछ
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें