/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Monsoon-Update-2024-1.webp)
Monsoon Update 2024: राजधानी दिल्ली समेत देश के कोने-कोने में मानसून (Monsoon Update 2024) दस्तक दे चुका है। बारिश की पहली बूंद लोगों के लिए राहत की सांस बनकर आई है। मानसून से पहले देशभर के कई हिस्सों में लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। दिन में लोग बाहर निकलने से बच रहे थे तो रात को कुलर भी सुस्त पड़ चुका था, जिसके बाद लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे थे।
वहीं, भारतीय मौसम विभाग (Monsoon Update 2024) ने दिल्ली एनसीआर में शनिवार और रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था मगर शनिवार को आसमान से एक बंदू नहीं गिरी थी। वहीं रविवार को मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार के साथ देशभर के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है।
दिल्ली में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड
मौसम विभाग विभाग (Monsoon Update 2024) ने अनुमान लगाया था कि राजधानी दिल्ली में शनिवार को बारिश हो सकती है, लेकिन इस दिन दिल्ली वासियों को एक बूंद नसीब नहीं हुई थी। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में रविवार को हल्की से मध्यम वर्षा और सोमवार को तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आगामी 7 दिनों तक भारी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 228.1 मिली. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इससे पहले जून महीने में 1936 में सर्वाधिक बारिश हुई है।
बारिश नहीं होने से बढ़ा तापमान
राज्यों में कई स्थानों पर बारिश रुकने और उमस की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड की गई। राजधानी दिल्ली (Monsoon Update 2024) में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में भी तापमान में तेजी आई है तो वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा।
बिहार की राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहा।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1807002615471079809
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अधिकतम पारा 29 डिग्री और न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, जम्मू में भी तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। वहां पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया गया।
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।
उत्तर-पूर्वी राज्यों में सुहावना रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार से पांच दिनों में दिल्ली एनसीआर, उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में धुंआधार बारिश होने की उम्मीद है। अरब सागर से उठने वाला दक्षिण-पश्चिमी मानसून अब पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों से आगे निकल गया है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1807003068757954820
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि 30 जून से 3 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में तेज बरसात होने की उम्मीद है। 2 और 3 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान और बिहार में तेज बारिश के साथ हल्की आंधी भी चल सकती है।
उत्तर-पूर्वी राज्यों में सुहावना रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार से पांच दिनों में दिल्ली एनसीआर, उत्तर पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में धुंआधार बारिश होने की उम्मीद है। अरब सागर से उठने वाला दक्षिण-पश्चिमी मानसून अब पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों से आगे निकल गया है।
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि 30 जून से 3 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में तेज बरसात होने की उम्मीद है। 2 और 3 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान और बिहार में तेज बारिश के साथ हल्की आंधी भी चल सकती है।
दक्षिण के इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिण के केरल, पुडुचेरी, रायसीमा, तेलंगाना, गोवा और तटीय आंध्रप्रदेश और मराठवाड़ा में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। जबकि गुजरात और महाराष्ट्र में अगले पांच दिन तक गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1806987692405919874
ये भी पढ़ें- Rohit-Virat: भारत को वर्ल्ड कप जिताकर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने T20 क्रिकेट से लिया संन्यास
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें