Advertisment

Weather Update: मॉनसून आज दस्तक देने को तैयार, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मॉनसून आज दस्तक देने को तैयार, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, Monsoon ready to knock today chances of rain and thundershowers in these states of Weather Update

author-image
Shreya Bhatia
Weather Update: मॉनसून फिर दस्तक देने को तैयार, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

नई दिल्ली। (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 65 फीसदी दर्ज की गई।

Advertisment

सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में दिखा कि सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर प्रति घंटा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी का माना जाता है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

केरल में आज मॉनसून दे सकता दस्तक

केरल में आज मॉनसून दस्तक दे सकता है, क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटे में बारिश होने की स्थितियां बननी शुरू हो गई हैं। केरल में आमतौर पर मॉनसून 1 जून को पहुंचता है। आईएमडी ने इससे पहले मॉनसून के यहां 31 मई या इससे चार दिन बाद या पहले पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन 30 मई को उसने कहा था कि केरल में अभी मानसून आने की स्थिति नहीं बनी है। आईएमडी के अनुसार, इस साल मानसून के सामान्य रहने का अनुमान है।

बिहार के 17 जिलों में बारिश के आसार
राजधानी पटना सहित बिहार के 17 जिलों में गुरुवार को एक-दो जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जगहों हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Advertisment

राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश 
जयपुर। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्‍थान के कुछ हिस्सों में दो-तीन दिन से आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान चूरू में 30.6 मिलीमीटर, पिलानी में 21.8 मिलीमीटर, राजधानी जयपुर में 9.2 मिलीमीटर, सीकर में 9 मिलीमीटर और गंगानगर में 3.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राजस्थान मौसम समाचार मौसम विभाग मौसम मॉनसून न्यूज मॉनसून बिहार में बारिश बारिश दिल्ली केरल में मॉनसून केरल मानसून आईएमडी yas tufan live location yas tufan live yas storm yaas cyclone update live tracking yaas cyclone update live map windy yaas cyclone update live map yaas cyclone update in kolkata yaas cyclone tracker yaas cyclone live status in hindi yaas cyclone live status weather update weather report of mp weather report mp weather news Weather Forecast Today yaas tufan Weather forecast Weather Alert weather todays weather alert rajasthan Rain in MP rain in bihar rain pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi news in hindi MP Weather Report mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi monsoon news monsoon in kerala monsoon Meteorological Department mausam update mausam alert mausam Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya kerala monsoon IMD Weather Forecast IMD Warning IMD predicted Rainfall IMD issued Yellow alert imd alert IMD Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news delhi cyclonic storm 'Yas' cyclone yaas live tracking imd Chance of rain in these 3 districts bhopal me barish aaj ka mausam kaisa rahega aaj ka mausam #mausam ki khabar
Advertisment
चैनल से जुड़ें