Advertisment

Mumbai Rains Update: मुंबई पहुंचा मॉनसून, आईएमडी ने जताया बारिश का अनुमान

मुंबई ओर इसके उपनगरों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई जिससे कई जगहों पर जलजमाव हो गया और कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

author-image
Bansal news
Mumbai Rains Update: मुंबई पहुंचा मॉनसून, आईएमडी ने जताया बारिश का अनुमान

मुंबई।  मुंबई ओर इसके उपनगरों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई जिससे कई जगहों पर जलजमाव हो गया और कुछ मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

मुंबई में मानसून का आगमन

दुर्लभ संयोग के तहत रविवार को दिल्ली, मुंबई दोनों जगह पर मॉनसून का आगमन हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में मॉनसून अपने तय समय से दो दिन पहले पहुंच गया जबकि मुंबई में यह दो हफ्ते की देरी से पहुंचा।

24 घंटे में 86 मिलीमीटर बारिश दर्ज

आईएमडी के अनुसार, मुंबई में मौसम की जानकारी देने वाली यहां की कोलाबा वेधशाला ने रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 86 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जबकि उपनगरीय क्षेत्रों में मौसम की जानकारी देने वाले सांताक्रुज मौसम केंद्र ने इसी अवधि में 176.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

आईएमडी ने जताया बारिश का अनुमान

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में और बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से मुंबई में कुछ जगहों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। मलाड और अंधेरी जैसे इलाकों में जलजमाव से यातायात की गति धीमी पड़ गई।

Advertisment

ये भी पढ़े :

PM Modi Egypt Visit: मोदी ने मिस्र तेल रणनीतिकार के साथ ऊर्जा सुरक्षा पर की चर्चा , जानें विस्तार से

Manipur Violence: सर्वदलीय बैठक में बोले अमित शाह, “प्रधानमंत्री लगातार मणिपुर के हालात पर रख रहे हैं नजर”

UP Police Vacancy 2023: हाइब्रिड मोड से होगी यूपी पुलिस की परीक्षा, इसके बारे में जानें डिटेल्स

Advertisment

Chhattisgarh Monsoon 2023: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश, 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

monsoon मानसून maharashtra weather Mumbai Weather Mumbai Weather News Mumbai rains mumbai monsoon mumbai rainfall Mumbai Weather Update मुंबई बारिश mumbai weather forecast मुंबई मौसम maharashtra monsoon monsoon india mumbai IMD महाराष्ट्र मानसून महाराष्ट्र मौसम मानसून भारत मुंबई आईएमडी मुंबई मानसून मुंबई मौसम अपडेट मुंबई मौसम पूर्वानुमान मुंबई मौसम समाचार मुंबई वर्षा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें