Advertisment

MP Weather News: पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, प्रदेश के इन संभागों में होगी झमाझम बारिश

MP Weather News: पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, प्रदेश के इन संभागों में होगी झमाझम बारिश Monsoon reached Maharashtra, neighboring state of MP, there will be rain in these divisions

author-image
Bansal News
MP Weather News: पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र पहुंचा मानसून,  प्रदेश के इन संभागों में होगी झमाझम बारिश

भोपाल। प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। रोजाना बादलों के साथ कई जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। वहीं मानसून भी मप्र के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र पहुंच गया है। वहीं अरब सागर से आगे बढ़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश को कवर करने के साथ महाराष्ट्र के पास दस्तक दे रहा है। जल्द ही प्रदेश की दो दिशाओं में प्रवेश करने की संभावना भी बढ़ गई है। प्रदेश में वर्तमान में काफी नमी बनी हुई है। भोपाल, सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार बने हुए है।

Advertisment

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में इन संभाग के जिलों में बादलों की चमक-गरज के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में मानसून पर्व की गतिविधियां तेज हो गईं हैं। वातावरण में नमी के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं बादलों के रहने से कई जगहों पर तेज गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कई जिलों में तेज धूप अभी भी निकल रही है।

जल्द ही दस्तक दे सकता है मानसून
बता दें मानसून महाराष्ट्र में प्रवेश होने वाला है। जल्द ही मानसून प्रदेश के दो हिस्सों में प्रवेश करने वाला है। प्रदेश में 13-14 जून को आता है। बता दें कि बीते दिनों से प्रदेश का मौसम बिगड़ा हुआ है। पिछले दिनों से लगातार प्रदेश में बारिश हो रही है। नौतपा में भी पांच दिनों बारिश हुई है। हाल ही में मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले भी देखने को मिले हैं।

सागर और खुरई में भी तेज बारिश हुई है। छिंदवाड़ा में बुधवार को दोपहर भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। इसके साथ राजधानी में शाम सात बजे तेज हवाएं देखने को मिलीं। इसके साथ ही बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी प्रदेश के सभी संभागों में तेज बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में प्रीमानसून के संकेत दिख रहे हैं। साथ ही कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

Advertisment
मप्र मौसम मप्र में बारिश मप्र मानसून मप्र के कई जिलों में बारिश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज भोपाल में बारिश प्रदेश का मौसम weather report of mp weather report mp Rain in MP pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi MP Weather Report mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mausam Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP bhopal me barish
Advertisment
चैनल से जुड़ें