Advertisment

MP Monsoon 2024: इस दिन मध्यप्रदेश में एंट्री मारेगा मानसून! भीषण गर्मी से मिलेगी राहत; उमस से छुटकारा

MP Monsoon 2024: राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में काले बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 18-19 जून को मानसून एंट्री कर सकता है।

author-image
aman sharma
MP Monsoon 2024: इस दिन मध्यप्रदेश में एंट्री मारेगा मानसून! भीषण गर्मी से मिलेगी राहत; उमस से छुटकारा

MP Monsoon 2024: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (MP Monsoon 2024) समेत कई शहरों में काले बादल छाए रहे हैं, जिससे लोगों तपती गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के एक दर्जन से अधिक स्थानों में पारा 42 के पार पहुंचने से लोगों को भारी गर्मी (MP Monsoon 2024) से प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। खजुराहो, बिजावर (छतरपुर) और पृथ्वीपुर (निवाड़ी) में बुधवार को भी भीषण गर्मी रही।

Advertisment

मध्य प्रदेश के कई शहरों में प्री-मानसून (MP Monsoon 2024) से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, कुछ दिनों के लिए लोगों को तपिश से राहत जरूर मिलेग, लेकिन उमस रहेगी। मौसम (MP Monsoon 2024) विभाग की तरफ से तापमान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में हवाओं में नमी बनी रहेगी, जिसके कारण आसमान (MP Monsoon 2024) में काले बादल छाए हुए है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। वहीं, बादलों की वजह से बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन जिलों में बढ़ा तापमान

प्रदेश के खजुराहो (MP Monsoon 2024) जिले में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी रिकॉर्ड दर्ज की गई है। यहां पर पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बिजावर में दिन के तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। यहां पर दिन में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि, पृथ्वीपुर में अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस और राजधानी भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Advertisment

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम (MP Monsoon 2024) में नमी होने के कारण कई शहरों में बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल,सागर, दहोज, शहडोल, राजगढ़ समेत कई शहरों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही इन जिलों में बारिश की वजह से तपती गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, प्रदेश में बारिश के बाद उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

इस दिन आएगा मानसून

आईएमडी के अनुसार, मध्य प्रदेश (MP Monsoon 2024) में 18-19 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। बता दें कि, दक्षिणी राज्यों से आ रहा मानसून जल्द ही मध्य प्रदेश में एंट्री मार सकता है। पूरी तरह से प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें- SBI को फटकार: लोन पूरा होने के बाद खाते से काटे 118 रुपए, उपभोक्ता फोरम पहुंचा फरियादी; अब बैंक को देना होगा हर्जाना

Advertisment

ये भी पढ़ें- गांव पहुंचा शहीद कबीर दास का शव: 16 जून को आने वाले थे घर, जल्द भोपाल में होने वाली थी पोस्टिंग

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें