Advertisment

Monsoon Latest Update 2024: देश में मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; गर्मी से मिली राहत

Monsoon Latest Update 2024: देशभर में मानसून दस्तक दे चुका है, वहीं, कुछ राज्यों में प्री मानसून भी एक्टिव हो चुका है। गर्मी से राहत मिली है।

author-image
aman sharma
Monsoon Latest Update 2024: देश में मानसून की दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; गर्मी से मिली राहत

Monsoon Latest Update 2024: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून (Monsoon Latest Update 2024) ने दस्तक देती है, तो वहीं कुछ राज्यों में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज (24 जून) को कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश की संभावनाएं जताई हैं।

Advertisment

साथ ही इसको लेकर उन्होंने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार और झारखंड में 25 जून को अधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान कुछ हिस्सों में हीटवेव का प्रकोप जारी है।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 24 से 29 जून तक गरज-चमक का दौर चालू रहेगा। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली (Monsoon Latest Update 2024) में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, इसके साथ ही बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में प्री मानसून एक्टिव हो चुका है।

इससे दिल्लीवासियों को चिलचिलाती गर्मी (Monsoon Latest Update 2024) से पूरी तरह राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 31 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

Advertisment

देशभर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कर्नाटक और केरल में बारिश होने की संभावना है। कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश से तेज बारिश हो सकती है।

इसके अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पूर्वी गुजरात, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में मामूली बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके अलावा रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

MP और CG में होगी बारिश

देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में भी 23 जून को मानसून एंटर कर चुका है, जिसके बाद प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं आगामी चार दिनों के दौरान प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके अलावा मानसून की एंट्री के बाद मौसम सुहावना हो गया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें- S Jaishankar in UAE: संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे एस जयशंकर, यूएई के विदेश मंत्री से की मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई बात

ये भी पढ़ें- Live News Update: संविधान को लेकर महा अभियान चलाएगी BJP, केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें