Advertisment

Monsoon: उत्तर प्रदेश में आई बाढ़, मुंबई में 10 घंटे में गिरा 101 MM पानी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

Monsoon: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है। मुंबई में 10 घंटे में 101 MM पानी गिरा। 13 राज्यों में अलर्ट जारी है।

author-image
Rahul Garhwal
Monsoon: उत्तर प्रदेश में आई बाढ़, मुंबई में 10 घंटे में गिरा 101 MM पानी, 13 राज्यों में अलर्ट जारी

हाइलाइट्स

  • उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात
  • मुंबई में भारी बारिश
  • 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट
Advertisment

Monsoon: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक हफ्ते से बाढ़ के हालात बने हैं। राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। 55 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। SDRF, NDRF और PAC की टीमें 100 नाव के जरिए राहत-बचाव कर रही हैं।

गंगा के 30 घाट डूबे

यूपी में गंगा नदी पूरे उफान पर है। वाराणसी में 30 घाट डूब चुके हैं। दशाश्वमेध घाट में गंगा आरती स्थल तक पानी पहुंच चुका है। अस्सी घाट की पुराने आरती स्थल की जगह बदलनी पड़ी है। अब आरती 4 फीट पीछे से होगी। वहीं बिहार के नेपाल से सटे इलाकों में बाढ़ के हालात हैं।

मुंबई में भारी बारिश

मुंबई में गुरुवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 10 घंटे में 101 MM पानी गिरा। इस दौरान पेड़ और दीवार गिरने जैसे घटनाएं हुईं। राहत की बात रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

Advertisment

बाढ़ प्रभावितों को बचाया

गुजरात के पोरबंदर में तेज बारिश से बाढ़ आ गई। बाढ़ प्रभावित लोगों को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बचाया। शिमला आइस फैक्टरी और रोकाडिया हनुमान मंदिर के पास एक दिव्यांग दंपती समेत 15 लोगों को डूबे हुए घरों से निकाला।

कर्नाटक में दीवार गिरने से 3 की मौत

कर्नाटक में शुक्रवार सुबह काफी तेज पानी गिरा। शिगांव के मदापुरा गांव में एक घर की दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आने से 2 बच्चों समेत 3 की जान चली गई। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इनमें गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में काफी भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं 5 राज्यों मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

Advertisment

कई जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर हो गया है। कई जिलों का तापमान बढ़ गया है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। 21 जुलाई तक इस गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। वहीं उत्तर बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में अभी भी बाढ़ की स्थिति है। सुपौल के मूंगरार गांव के करीब 35 घर कोसी नदी में डूब चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें:अब सड़क पर घूमने वाले मवेशियों को हटाएंगे पटवारी, आदेश पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ली चुटकी

8 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी बिहार के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें