Advertisment

MP में मानसून जून के दूसरे हफ्ते में देगा दस्तक: भोपाल में इस बार 6 दिन पहले आएगा मानसून, प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट

Monsoon Entry MP: इस बार मानसून 6 दिन पहले केरल और मध्यप्रदेश में भी तय समय से पहले पहुंच सकता है। जानिए भोपाल में कब पहुंचेगा मानसून और इसका खेती पर क्या असर होगा।

author-image
BP Shrivastava
Monsoon Entry MP

Monsoon Entry MP: मध्यप्रदेश में मानसून इस बार 12 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। केरल में मानसून के 26-27 मई को एंट्री की संभावना के बाद यह अनुमान लगाया गया है कि प्रदेश में मानसून 15 दिन बाद यानी 11-12 जून को प्रदेश में आएगा। इसके दो-तीन दिन बाद यानी 15 जून के आसपास भोपाल में पहुंच जाएगा। इसके अलावा भोपाल का प्री मानसून कोटा पूरा हो चुका है।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला का कहना है कि संकेतों अनुसार मानसून मध्यप्रदेश में इस बार बंगाल की खाड़ी ब्रांच से सिवनी, मंडला या बालाघाट इलाके से दस्तक दे सकता है।

भोपाल में प्री मानसून बारिश का कोटा पूरा

आईएमडी ने मानसून को लेकर शनिवार,10 मई को पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें इस बार मानसून सीजन में सामान्य से अधिक (104 %) बारिश होने की संभावना जताई है। यह भी बताया कि भोपाल जिले में मई की प्री मानसून बारिश का कोटा 14.2 मिमी भी पूरा हो गया है।

पिछले साल एकसाथ 26 जिलों में आया था मानसून

पिछले साल मानसून ने मप्र के 26 जिलों में 23 जून को एंट्री मारी थी। पहले ही दिन भोपाल में 3 इंच बारिश हुई थी। जून की औसत बारिश (132.8 मिमी) का कोटा मानसून के आने से पहले ही पूरा हो गया था। 2024 में भोपाल में पिछले 40 सालों में चौथी सबसे ज्यादा बारिश हुई, कुल 64.35 इंच। इससे ज्यादा बारिश 2006 में 67.45 इंच, 2019 में 70.62 इंच और 2022 में 75.24 इंच हुई थी।

Advertisment

मानसून केरल पहुंचने के दो हफ्ते बाद एमपी में आता है

मौसम वैज्ञानिक शुक्ला ने बताया कि आमतौर पर केरल में मानसून पहुंचने के करीब दो हफ्ते बाद यह मध्यप्रदेश में दस्तक देता है। मप्र में आने के तीन-चार दिन में भोपाल में पहुंचता है। मानसून की दो ब्रांच होती हैं- बंगाल की खाड़ी और अरब सागर। इस बार इसके बंगाल की खाड़ी वाली शाखा से सिवनी, मंडला और बालाघाट के रास्ते आने की संभावना है, अनुमान बता रहे हैं कि इस बार यह शाखा ज्यादा एक्टिव रहेगी। अरब सागर की ब्रांच से मानसून मप्र में खंडवा, बुरहानपुर और इंदौर संभाग के रास्ते आता है।

जानें, भोपाल में 11 साल में कब आया मानसून

वर्षमानसून आगमन की तिथि
201522 जून
201621 जून
201726 जून
201827 जून
201928 जून
202015 जून
202111 जून
202226 जून
202325 जून
202423 जून

ये भी पढ़ें: आज का इतिहास: 1914 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मदर्स डे मनाने की आधिकारिक तौर पर मान्यता दी।

Advertisment

अगले 4 दिन ऐसे ही बना रहेगा मौसम!

मौसम विभाग ने 13 मई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 40 जिलों में अगले कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, खरगोन जिले शामिल हैं। वहीं, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मंडला, बालाघाट, सिवनी, कटनी में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल मंदिर में बड़ा बदलाव, अब सीमित संख्या में होंगे भस्म आरती दर्शन, नई गाइडलाइन तैयार

Mahakal Bhasma Aarti: उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन होने वाली भस्म आरती के दर्शन को लेकर अब नई व्यवस्था लागू की जा रही है। अब महाकाल मंदिर में अब सीमित संख्या में भस्म आरती के दर्शन होंगे। अब श्रद्धालुओं की संख्या तय होगी। मंदिर प्रशासन जल्द ही एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगा जो श्रद्धालुओं की सीमित संख्या निर्धारित करेगी। यह बदलाव श्रावण मास से पहले लागू किया जाएगा ताकि भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सके और सभी भक्तों को सुगम दर्शन का अनुभव मिल सके। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Advertisment

News of Monsoon Arrival Early Monsoon Entry MP Monsoon Entry Date Monsoon 2025 Forecast Impact of Monsoon on Agriculture Bhopal Rain Update 2025 Monsoon Madhya Pradesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें