Advertisment

Weather Forecast: मानसून से मची तबाही का मंजर जारी, भूस्खलन और बाढ़ में गई 16 की जान, 22 लापता

Weather Forecast: मानसून से मची तबाही का मंजर जारी, भूस्खलन और बाढ़ में गई 16 की जान, 22 लापता, Monsoon devastation continues 16 lives lost in landslides and floods in Weather Forecast

author-image
Shreya Bhatia
Weather Forecast: मानसून से मची तबाही का मंजर जारी, भूस्खलन और बाढ़ में गई 16 की जान, 22 लापता

काठमांडू। नेपाल में मानसून के कारण रविवार से हो रही लगातार बारिश के कारण यहां बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने अब तक 16 लोगों की जान ले ली है वहीं 22 लापता हैं। देश के गृह मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि आधा दर्जन से अधिक जिलों में मानसून की बारिश के कारण हालात खराब हैं और 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में तीन विदेशी नागरिक हैं।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1406133419046621186

मंत्रालय ने बताया, 'अभी तक हमें संपत्तियो के नुकसान संबंधित रिपोर्ट नहीं मिली है। सरकार राहत और बचाव कार्य पर ध्यान दे रही है। साथ ही प्रभावित इलाकों में राहत सामग्रियां भिजवाई जा रही हैं।' शनिवार सुबह तक सिंधुपालजोक जिला के अलावा लामजुंग (Lamjung), मायागडी (Myagdi), मसटंग (Mustang), मनंग (Manang), पाल्पा (Palpa), कालिकोट (Kalikot), जुमला (Jumla), दैलेख (Dailekh), बाजुरा (Bajura) और बाझंग (Bajhang) जिलों में बाढ़ व भूस्खलन के कारण हालत गंभीर है। हर साल देश में मानसून के दौरान भूस्खलन और बाढ़ में लोगों की जिंदगियां तबाह हो जाती हैं।

https://twitter.com/accuweather/status/1406129727371370496

नेपाल मानसून नेपाल बारिश World weather forecast update today uttarakhand weather update uttarakhand weather today Uttarakhand summer 2021 shaken economy rain in uttarakhand pithoragarh ghat highway people got killed Other other world hindi news other News Nepal Monsoon Nepal Flood Monsoon rains in Nepal Latest Champawat News in Hindi Landslide in Nepal landslide International News india nepal border HPCommonManIssues flood in Nepal covid 19 Champawat News in Hindi Champawat Hindi Samachar 11 dead and 25 missing in Nepal flood
Advertisment
चैनल से जुड़ें