Advertisment

Monsoon Alert in India: 6 जुलाई तक बेहद कमजोर रहेगा मानसून, जाने स्काईमेट वेदर के पूर्वानुमान

author-image
Bansal News
Monsoon Alert in India: 6 जुलाई तक बेहद कमजोर रहेगा मानसून, जाने स्काईमेट वेदर के पूर्वानुमान

नई दिल्ली।  Monsoon Alert in India निजी पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ (Skymet Weather ) ने अगले चार सप्ताह में भारत में कमजोर मानसून का सोमवार को अनुमान जताया, जिससे कृषि पर प्रभाव के बारे में चिंता बढ़ गई।  उसने कहा, ‘‘एक्सटेंडेड रेंज प्रेडिक्शन सिस्टम (ईआरपीएस) अगले चार हफ्तों के लिए, छह जुलाई तक एक निराशाजनक दृष्टिकोण पेश कर रहा है।’’

Advertisment

स्काईमेट वेदर ने जताए पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर ने कहा कि भारत के मध्य और पश्चिमी हिस्सें मौसम की शुरुआत में अपर्याप्त वर्षा के कारण सूखे के प्रभाव से निपटने में चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून की सामान्य तिथि के एक सप्ताह बाद 8 जून को केरल पहुंचा था। निजी एजेंसी ने कहा कि अरब सागर में चक्रवात ‘बिपारजॉय’ ने पहले केरल में मानसून की शुरुआत में देरी की और अब बारिश वाली प्रणाली की प्रगति को बाधित कर रहा है।

skymet weather monsoon alert in india imd alert
Advertisment
चैनल से जुड़ें