/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Navendu-PSD-383-1.jpg)
नई दिल्ली। Monsoon Alert गर्मी के मौसम के साथ जहां पर नौतपा का दौर चल रहा है वहीं पर मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है जहां पर जल्द ही देश में मानसून की एंट्री हो सकती है। खबर है कि, केरल में मानसून 4 जून तक पहुंच सकता है।
जानिए मौसम विभाग का अलर्ट
आपको बताते चले कि, भारतीय मौसम विभाग ( IMD) के वैज्ञानिक डॉ. डीएस पई ने जानकारी जारी की है। जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अरब सागर में अगले सप्ताह किसी तूफान की संभावना नहीं है। अगर देश में सभी जगह बारिश सही हुई तो काफी अच्छा रहेगा। खेती पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। अभी के लिहाज से देखा जाए तो उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश की उम्मीद है।
2015 जैसी होगी बारिश
आपको बताते चले कि,7 साल पहले 2015 में देश में जून से सितंबर के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून से होने वाली कुल बरसात का आंकड़ा 90% से कम आ गया था। जिसके साथ ही दीर्घकालीन औसत (एलपीए) 87.3% रहा था। इसलिए आखिरी बार 2015 को आधिकारिक रूप से कम वर्षा वाला वर्ष घोषित किया गया था। 2019, 2020, 2021 और 2022 में सामान्य से ज्यादा बरसात हुई थी। मौसम की बात करें, 4 साल के बाद 2023 के अलग रहने के अनुमान जारी किया गया है जहां पर खतरनाक अल नीनो इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून से टकराने वाला है। जिससे देशभर में वर्षा में कमी और पैटर्न के भी प्रभावित होने की उम्मीद हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें