Advertisment

Monsoon 2025: खुशखबरी! तय समय से चार दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, कब खत्म होगा MP-CG का इंतजार

Monsoon 2025: मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है और देश के दक्षिणी व पूर्वोत्तर राज्यों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 29 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना और राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी।

author-image
anjali pandey
Monsoon 2025: खुशखबरी! तय समय से चार दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, कब खत्म होगा MP-CG का इंतजार

Monsoon 2025: बीते चार दिनों से भारत से करीब 40-50 किलोमीटर दूर ठहरा मानसून आज यानी शनिवार को अपने तय समय से पहले ही केरल पहुंचा गया , मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है, जो तिथि से 4 दिन पहले है। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि की है। पहले 27 मई को मानसून आने का अनुमान था, लेकिन यह और पहले आ गया।

Advertisment

https://twitter.com/Indiametdept/status/1926127509348745555

मानसून कितने साल बाद तय समय से पहले आया

खास बात यह है कि पिछले 16 वर्षों में यह पहली बार ऐसा हुआ जब मानसून इतनी जल्दी भारत में प्रवेश किया । वर्ष 2024 में मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था, जबकि इस बार यह और पहले सक्रिय हो गया है।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1926180140528112041

ये भी पढ़ें: Indore Gold Price: इंदौर में सोने-चांदी में गिरावट, सोना में 500, चांदी 400 रुपए की कमी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी

अगले एक हफ्ते में दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत होगा कवर

[caption id="attachment_824242" align="alignnone" width="788"]publive-image मानसून अपडेट[/caption]

Advertisment

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून आने वाले सात दिनों में दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लेगा। वहीं, 4 जून तक इसके मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंचने की संभावना है।

भारी बारिश और भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने आज के लिए दो प्रकार के रेड अलर्ट जारी किए हैं , एक भारी बारिश को लेकर और दूसरा भीषण गर्मी के लिए। गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के तटीय क्षेत्रों में 200 मिमी तक बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है।

बीते वर्षों में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें

मौसम विभाग के अनुसार, बीते वर्षों में मानसून के केरल पहुंचने की तारीखें अलग-अलग रही हैं। साल 2023 में मॉनसून 8 जून को पहुंचा था। इससे पहले 2022 में 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में 1 जून, 2019 में 8 जून, 2018 में 29 मई, 2017 में 30 मई, 2016 में 8 जून, 2015 में 5 जून, 2014 में 6 जून, 2013 में 1 जून, 2012 में 5 जून, 2011 में 29 मई और 2010 में 31 मई को मॉनसून ने केरल में दस्तक दी थी।

Advertisment
29 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

देशभर के कुल 29 राज्यों में आज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों में आंधी-बारिश से संबंधित घटनाओं में 60 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे चिंता का माहौल बना हुआ है।

राजस्थान में लू का प्रकोप

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 27 मई तक लू और गर्म हवाओं के चलते रेड अलर्ट जारी है। शुक्रवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। आज इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।

देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर मैदानी इलाकों में तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है, वहीं पहाड़ी और दक्षिणी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने राहत के साथ-साथ अलर्ट की स्थिति भी बना दी है।

Advertisment

दिल्ली-NCR: उमस के साथ बारिश का दौर जारी

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब ढाई डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को तेज आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। वहीं हल्की बारिश और बिजली चमकने के आसार भी जताए गए हैं।

UP: बढ़ेगा तापमान, 29 मई तक बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लखनऊ समेत कई जिलों में दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। प्रदेश में 29 मई तक बारिश जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी में भी इसी तरह के हालात बने रहने के संकेत हैं।

पर्वतीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के कई जिलों में आकाशीय बिजली और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पौड़ी में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बादल और धूप के बीच आंख मिचौली का दौर जारी है, जिससे उमस बढ़ गई है।

Advertisment

MP: गर्मी से राहत, 51 जिलों में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में आंधी और बारिश के कारण गर्मी के तेवर फिलहाल नरम पड़ गए हैं। मौसम विभाग ने 55 में से 51 जिलों में गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। सीहोर, राजगढ़, बैतूल, खंडवा, सिवनी समेत कई जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

केरल: मानसून से पहले भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

केरल में मानसून की दस्तक से पहले ही भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार शाम तिरुवनंतपुरम के लिए रेड अलर्ट जारी किया। भारी वर्षा के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। अगले दो दिनों में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है, और आगामी सात दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

प्रमुख शहरों का तापमान (°C)

शहरन्यूनतमअधिकतम
दिल्ली2836
नोएडा2736
लखनऊ2735
पटना2631
जयपुर3138
भोपाल2634
मुंबई2831
गाजियाबाद2735
प्रयागराज2836
कोलकाता2732
अहमदाबाद3039
बेंगलुरु2234
कानपुर2836
वाराणसी2734
Advertisment

मौसम विभाग की सलाह है कि लोग अलर्ट के मद्देनजर सावधानी बरतें और मौसम अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

ये भी पढ़ें: इंदौर में फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव: एक की केरल की ट्रैवल हिस्ट्री मिली, इस साल अब तक 5 मरीज लिस्टेड

हिमाचल बारिश मौसम अपडेट मानसून 2025 मध्य प्रदेश बारिश भारत मौसम समाचार दिल्ली बारिश केरल रेड अलर्ट उत्तर भारत मौसम उत्तर प्रदेश गर्मी आंधी तूफान weather update Uttar Pradesh heat Thunderstorm alert Thunderstorm rajasthan temperature North India Weather Monsoon Update monsoon 2025 Madhya Pradesh Rain Kerala red alert kerala monsoon karnataka rain india weather news IMD Warning himachal rain heavy rain alert heatwave alert delhi rain
Advertisment
चैनल से जुड़ें