Money Plant Vastu Tips: क्या सच में मनी प्लांट चुराकर लगाने से आता है पैसा, गुड लक को लेकर क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Money Plant Vastu Tips: क्या सच में मनी प्लांट चुराकर लगाने से आता है पैसा, गुड लक को लेकर क्या कहता है वास्तु शास्त्र money plant vastu tips money plant chura kar lagane se kya hota hai astrology hindi tips pds

Money-Plant-Vastu-Tips

Money-Plant-Vastu-Tips

Money Plant Vastu Tips: हमारे जीवन में कई तरह के ऐसे मिथ और लोक रीतियां शामिल हैं जिन्हें सुनकर हम कभी भी इस पर अमल भी कर लेते हैं।

कई बार बुजुर्गों से सुना होगा कि मनी प्लांट चुरा कर लगाना चाहिए, बिल्ली रास्ता काट जाए तो अच्छा नहीं होता, मंगलवार को नाखून नहीं काटना चाहिए। पर क्या सच में ऐसा होता है।

क्या सच में मनी प्लांट को चुराकर लगाने से पैसा आता है, चलिए जानते हैं इसे लेकर वास्तु शास्त्र में क्या कहा गया है, ज्योतिषाचार्य का क्या मानना है।

मनी प्लांट को घर पर लगाने से क्या होता है

वास्तु में कई तरह के पौधे या प्लांट बताए गए हैं जिन्हें घर में लगाने से वास्तु दोष दूर होता है। इसमें तुलसी का पौधा(Tulsi Plant) , शमी का पौधा (Shami Plant) शामिल हैं। इन्हीं में से एक हैं मनी प्लांट।

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से कई तरह के वास्तु दोष (Vastu Dosh)  दूर होते हैं। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इतना ही नहीं इन पौधों की ऊर्जा घर में सकारात्मक ऊर्जा को लेकर आती है।

जब घर में पॉजिटिव वाइब्स आने लगती हैं तो इससे सभी कामों में सफलता भी मिलती है। मनी प्लांट ऊर्जा का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है।

क्या सच में मनी प्लांट को चुराने लगाने से आता है पैसा

आपने कई लोगों से कह कर सुना होगा कि मनी प्लांट को चुराकर लगाने से वह जल्दी लगता है। ऐसा करने से घर में पैसा आता है। पर ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ऐसा नहीं है। चोरी किसी भी चीज की हो अच्छी नहीं होती। ऐसा माना जाता है कि चोरी करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी भी निगेटिव एनर्जी में बदल जाती है। ऐसे में जब मनी प्लांट चुराकर लगाया जाता है तो घर की सकारात्मक ऊर्जा नकारात्मक ऊर्जा में बदल जाती है। ऐसे में आपको मनी प्लांट को चुराकर न लगाने की सलाह दी जा रही है।

Plant Vastu Tips: मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना शुभ होता है या बाहर, वास्तु के अनुसार क्यों और कहां लगाना चाहिए

Money Plant Vastu Tips: हमारे जीवन में आ रही समस्याओं के लिए कई बार हमारे कर्म के अलावा हमारे घर का वास्तु भी असर डालता है। ज्योतिष में ऐसे कई तरीके और उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने घर के वास्तु दोषों को दूर कर सकते हैं।

अगर आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं और गर्मियों में प्लांट लगा रहे हैं तो आपको बता दें आप कुछ मनी प्लांट लगा सकते हैं।

तो चलिए आज वास्तु टिप्स (Vastu Tips) में हम आपको बताएंगे कि मां लक्ष्मी की प्राप्ति और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए आपको मनी प्लांट (Money Plant) किस दिशा में और कहां लगाना चाहिए। जानते हैं पंडित अनिल पांडे, ज्योतिषाचार्य (8959594400) से इसके वास्तु टिप्स (Money Plant Vastu Tips)। पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें...

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article