Advertisment

Moles on body : शरीर का तिल खोलेगा आपके राज, जानिए क्या है इसका महत्व

Moles on body : शरीर का तिल खोलेगा आपके राज, जानिए क्या है इसका महत्व moles-on-body-moles-on-the-body-open-the-secrets-related-to-professional-life-know-its-secret

author-image
Preeti Dwivedi
Moles on body : शरीर का तिल खोलेगा आपके राज, जानिए क्या है इसका महत्व

नई दिल्ली। हमारे शरीर का हर अंग हमारी Moles on body विशेषताओं को दर्शाता है। शरीर का काला तिल भी दिल और धन संबंधी सभी ​विशेषताओं को बताता है जी हां शरीर के तिल आपके कैरियर को बताता है। इन तिल के माध्यम से हम जान सकते हैं कि हमारी प्रोफेशनल लाइफ कैसी रहने वाली है, हम किस कार्यक्षेत्र में सफल होंगे और किस तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है?

Advertisment

होंठ का तिल दिलाता है तरक्की
जिन लोगों के ऊपर के होठ पर तिल होता है। Moles on body उनका कम्युनिकेशन स्किल अच्छा होता है। ऐसे लोग यदि नौकरीपेशा होते हैं, तो अधिकारी हमेशा खुश रहते हैं। जबकि नीचे के होठा का​ तिल कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत देता है। ऐसे लोग अच्छे काम के कारण काफी ख्याति प्राप्त करते हैं।

आंख का तिल दिखाता है लक्ष्य
व्यक्ति की दाईं आंख की पलकों का तिल बुद्धिमता का प्रतीक होता है। ऐसे लोग नौकरी या व्यापार में दिल की जगह दिमाग से ज्यादा काम लेते हैं। ऐसे लोगों के कार्य का लक्ष्य निर्धारित होता है। ऐसे लोगा कठोर परिश्रम के साथ-साथ स्मार्ट वर्क भी करने में भी आगे होते हैं।

नाक का तिल है अच्छी बिजनिस स्किल का प्रतीक
नाक पर तिल अच्छे कारोबारी का संकेत हैं। नाक के बाईं ओर तिल होना मल्टीटेलेंटेड लोगों की पहचान है। ऐसे जातक बहुत अच्छे कारोबारी होते हैं। इसके अतिरिक्त ये तकनीकी कामों में भी माहिर होते हैं।

Advertisment

माथे पर तिल बनाता है आइडियल
जिन जातकों के माथे पर तिल होता है, उनकी किस्तम हमेशा उनके साथ चलती है। माथे के दाईं तरफ तिल होता है तो ऐसे लोग अपने कार्य में पूरी तरह से माहिर होते हैं। इन्हें काम का घमंड नहीं होता है। कार्यक्षेत्र में लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। माथे के बीच का तिल बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को काम के दौरान धन की कमी नहीं होती।

हाथ पर तिल देता है ये संकेत
किसी व्यापारी के बुध पर्वत पर तिल का होना अशुभ संकेत देता है। ऐसे लोगों के साथ काम के दौरान कुछ अशुभ हो सकता है। लेकिन यदि यही तिल किसी नौकरीपेशा व्यक्ति के बुध पर्व पर होता है तो उसे धन, ऐश्वर्य और वैभव की प्राप्ति होती है। सूर्य पर्वत का तिल या अनामिका उंगली पर स्थित तिल नौकरीपेशा जातकों के लिए अशुभ होता है।

hindi news Bansal News bansal mp news bansal news today lifestyle jyotish khabar know its secret magazine Moles on body शरीर पर तिल राज शरीर पर तिलों का रहस्य
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें