Advertisment

Mole Removing Tips: चेहरे से लेकर शरीर पर उग रहे हैं अनचाहे तिल, हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Mole Removing Tips: चेहरे से शरीर तक उगे अनचाहे तिल को नैचुरल तरीके से हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे।

author-image
Preeti Dwivedi
Mole Removing Tips: चेहरे से लेकर शरीर पर उग रहे हैं अनचाहे तिल, हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Mole Removing Tips: वैसे तो तिल व्यक्ति के जीवन का दर्पण होता है। तिल से लोगों के भविष्य और व्यक्तित्व का पता चलता है। अंगों पर तिल का स्थान उसके शुभ और अशुभ फल को निर्धारित करता है। पर अगर आपको बता दें जब चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर अनचाहे तिल उग जाते हैं, ये शरीर की खूबसूरती को प्रभावित करने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन अनचाहे तिलों से नैचुरल तरीके से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप हम आपको बताने जा रहे हैं इन अनचाहे तिलों को हटाने के घरेलू उपाय।

Advertisment

अनचाहे तिलों को साफ करने के घरेलू नुस्खे  (Home Remedies of Moles Removal)

तिल को हटाने के लिए नारियल का तेल

नारियल तेल शरीर के अनचाहे बालों और स्किन के बहुत ही बेहद फायदेमंद होता है। तिलों को साफ करने के लिए नारियल तेल से तिल पर हल्के हाथों से रोजाना मालिश करें। इससे आपके तिल का रंग हल्का होने लगेगा। धीरे-धीरे हट जाएगा। इस घरेलू उपाय की सबसे अच्छी बात ये है कि इससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

तिल को हटाने के लिए शहद और हल्दी

शहद एक ऐसी चीज है जो शरीर को अंदरूनी तरीके से तो फायदा देती ही है साथ ही साथ बाह्य तरीके से उपयोग करने पर भी आपके शरीर को फायदेमंद होती है। ​अगर आप भी अनचाहे तिल को शरीर को हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आप एक चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। फिर इस मिश्रण को तिल पर लगाएं। 15 मिनट लगे रहने के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। इस घरेलू उपाय से आपकी स्किन पर अनचाहे तिल से मुक्ति मिल सकती है। इससे त्वचा पर चमक भी आती है।

Advertisment

तिल को हटाने के लिए  कटा हुआ आलू

जिस स्थान पर मसा आ गया है। उस स्थान पर आलू की कटी हुई फांक रखें। इसे धीरे-धीरे मसे वाले स्थान पर रगड़ें। ये प्रक्रिया दिन में 3 से 4 बार करें। जिससे मसा सूख कर गिर जाता है।

तिल को हटाने के लिए अलसी के बीज

आलू की तरह की अलसी के बीज भी मसा को दूर करने में सहायक साबित हो सकते हैं। इसके लिए अलसी के बीज को पीस लें। फिर इसमें अलसी का तेल और शहद मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को 4-5 दिन तक एप्लाई करें। फर्क समझ में आने लगेगा।

तिल को हटाने के लिए प्याज और लहसुन

अगर आपको भी अनचाहे मसे और तिल हैं तो इसके लिए प्याज और लहसुन के रस का उपयोग किया जा सकता है। प्याज का रस लगाने से मसा हट जाता है। तो वहीं लहसुन का उपयोग तिल के लिए किया जा सकता है। इसके लिए लहसुन का रस तिल पर लगा लेें। जिससे बाद वह अपने-आप हट जाएगा।

Advertisment

तिल को हटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर

घरेलू उपयोग में आने वाले एप्पल साइडर विनेगर को भी काफी कारगार माना गया है। इसके लिए थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर कॉटन बॉल पर लगाएं। इसे दिन में तीन बार मस्सों पर एप्लाई करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

तिल को हटाने के लिए बेकिंग सोड़ा

बेकिंग सोड़ा को अरंडी तेल में बराबर मात्रा में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इसे रात में सोते समय मसा पर लगाएं। इसके बाद सुबह उठ कर धो लें। इसके रेगुलर यूज से आपको फर्क समझ में आने लगेगा।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं और घरेलू नुस्खे सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। ये नुस्खे अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Advertisment

mole removing tips, home remedies of moles removal, mole removal, tips to remove mole, home remedies for removal moles, til hatane ke gharelu upay

home remedies of moles removal home remedies for removal moles mole removal mole removing tips til hatane ke gharelu upay tips to remove mole
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें