Advertisment

मोहसिन खान पर चौथी FIR: राइफल दिलाने के नाम पर ध्रुव महाजन से लिए 2 लाख 80 हजार, 7 साल में नहीं लौटाए

Indore Mohsin Case update:मोहसिन खान पर चौथी FIR, राइफल दिलाने के नाम पर ध्रुव महाजन से लिए 2 लाख 80 हजार, 7 साल में नहीं लौटाए mohsin-khan-fraud-case-rape-accused fourth FIR update indore mp hoindi news bps

author-image
BP Shrivastava
Indore Mohsin Case update

Indore Mohsin Case update

Indore Mohsin Case update: इंदौर में कोचिंग में आने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने और रेप के आरोप में गिरफ्तार मोहसिन खान पर अब धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया गया। इस तरह से मोहसिन पर अब तक चार FIR हो चुकी हैं। धोखाधड़ी का केस ध्रुव महाजन ने शुक्रवार, 24 मई की रात को दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisment

राइफल के लिए लिए 2.80 लाख नहीं लौटाए

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि ध्रुव महाजन 2018 में मोहसिन की एकेडमी में जाता था। वह वहां शूटिंग की ट्रेनिंग ले रहा था। मोहसिन ने पहले उसे अपने झांसे में लिया कि तुम्हारा खेल बहुत अच्छा है। तुम आगे तक जा सकते हो और तुम्हारी परफॉर्मेंस भी बेहतरीन हो सकती है। बस एक अच्छी राइफल खरीद लो।

[caption id="attachment_825116" align="alignnone" width="977"]publive-image पुलिस को मोहसिन खान के मोबाइल से नकली नोटों की डील करने के मैसेज भी मिले हैं।[/caption]

मोहसिन की बातों में आकर फरियादी ने उसे 2 लाख 80 हजार रुपए राइफल के लिए दे दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी मोहसिन ने युवक को न तो राइफल दी और न ही पैसे लौटाए। तब से युवक चुप था, लेकिन ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी के मोहसिन खान का छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने और रेप के मामले का खुलासा होने पर युवक भी आगे आया और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  MP हाईकोर्ट: रेप पीड़िता नाबालिग बच्चे को दे सकती है जन्म, निर्देश-दुष्कर्म से जन्मे बच्चों को मिले भोजन-शिक्षा, सुरक्षा

ध्रुव ने एकेडमी की रसीद भी पुलिस को दी

एडिशनल डीसीपी  दंडोतिया ने बताया कि फरियादी ने 2 लाख 80 हजार रुपए की रसीद पुलिस को दी है, जो मोहसिन की एकेडमी की है। सात साल से ज्यादा समय बाद फरियादी ने मोहसिन के खिलाफ शिकायत की है। अन्नपूर्णा पुलिस ने युवक की शिकायत पर मोहसिन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दंडोतिया ने बताया कि मोहसिन पर एक रेप, दो छेड़छाड़ और एक धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

डॉक्टर ने जांच दल को बका दिखाकर दौड़ाया: शहडोल में जान बचाकर भागे अफसर-BJP नेता, गड़बड़ियों की जांच करने पहुंची थी टीम

Shahdol News

Shahdol News: शनिवार शाम को शहडोल के धनपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक टीम और बीजेपी नेता जांच के लिए पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें धारदार हथियार (बका) से डराकर भगा दिया।  नेता सूर्यप्रकाश रजक ने अस्पताल में हो रही वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। इसके बाद सीएमएचओ कार्यालय से दो सदस्यीय जांच टीम अस्पताल आई। शिकायतकर्ता सूर्यप्रकाश को भी बयान देने के लिए बुलाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Mohsin Khan rape case Mohsin Khan fraud Mohsin Khan case Mohsin Khan arrested Indore Mohsin Case update coaching center scam Bhopal Crime News
Advertisment
चैनल से जुड़ें