Advertisment

New MP CM: मोहन यादव बने MP के नए मुख्यमंत्री, 13 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

MP New CM: MP में मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के नए CM, जगदीश देवड़ा-राजेंद्र शुक्ला डिप्टी CM, 13 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

author-image
Preeti Dwivedi
New MP CM: मोहन यादव बने MP के नए मुख्यमंत्री, 13 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

भोपाल। New MP CM: मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री (MP New CM)  होंगे। सोमवार, 11 दिसंबर को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 263 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक में शिवराज सिंह चौहान में उनका नाम का प्रस्ताव ​दिया था।

Advertisment

जिसके बाद विधायक दल की बैठक में सर्व सम्मति से उनका नाम को मंजूरी दे दी गई।इस बार के चयन में सभी समाज को संतुलित करते हुए नेताओ का चयन किया गया है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं।

MP News: मोहन यादव की पत्नी बोलीं- बाबा महाकाल ने दिया मेहनत का फल

तो वहीं नरेंद्र सिंह तोमर क्षत्रिय, जगदीश देवड़ा अनुसूचित जाति और राजेंद्र शुक्ता ब्राहृण समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। आपको बता दें बाबू लाल गौर के बाद यादव समाज के बाद ये दूसरे सीएम हैं।  यह भी खबर है कि 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1734174960061751761

मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव ने क्या कहा

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "...मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है... आपके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा।"

Advertisment

MP New CM : जानिए कैसे और क्यों दिग्गज नेताओं को पछाड़कर मप्र के मुख्यमंत्री बने मोहन यादव ?

महाकाल का आशीर्वाद

मध्य प्रदेश का मुखिया बनने के बाद अब बंसल न्यूज पर की गई खास बातचीत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उन्हें महाकाल का आशीर्वाद मिला है। इसी के साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष वीडी शर्मा का आशीर्वाद मिला है।

MP-New-CM

क्या कहा वीडी शर्मा

बंसल न्यूज से की गई बातचीत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) ने एक कार्यकर्ता को प्रदेश का मुखिया बनाया है। उन्होंने मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।

Advertisment

राजभवन पहुंचे मोहन यादव

नए मुख्यमंत्री मोहन यादव राज भवन पहुंचे हैं। जहां उन्होंने राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel) से मुलाकात की है। वे राज्यपाल के सामने नए सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

14 दिसंबर को हो सकता है एमपी में शपथ ग्रहण समारोह

अभी की ब्रेकिंग न्यूज आ रही है कि एमपी में नया मुख्यमंत्री बनने के बाद अब जंबूरी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह (MP CM Shapath Grah Samaroh) हो सकता है। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हो सकता है।

ये होंगे उप मुख्यमंत्री 

जगदीश देवड़ा (Jagdish Deora) और राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla) एमपी के दो डिप्टी सीएम (MP Deputy CM) होंगे। नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

Advertisment

MP-New-CM-Mohan-Yadav

इसी के साथ ही प्रदेश में चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद पिछले नौ दिन से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी (BJP) ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे पर चुनाव लड़ा था।

पार्टी ने चुनाव सामूहिक नेतृत्व के आधार पर लड़ते हुए पहले से प्रदेश के किसी नेता को मुख्यमंत्री (Madhya Pradesh Chief Minister) के रूप में प्रोजेक्ट नहीं किया था। उज्जैन दक्षिण से विधायक शिवराज सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री चुना गया है।

ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। पहली बार 2013 में विधायक बने थे। उज्जैन दक्षिण से ही पहला चुनाव लड़ा था। इसके पहले मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं।

MP CM NEWS (MP CM Shapath Grah Samaroh) bjp observers declare mp cm name Governor Mangu Bhai Patel Mohan Yadav mp new cm mp cm cm declared mp ka naya chief minister mp ka naya cm mp naya cm kaun hai mp new cm in hindi new mp cm new mp cm name who is new mp cm मध्यप्रदेश का नया सीएम
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें