Advertisment

Mohan Yadav Cabinet: पहली बार बने विधायक और पहली बार में ही बन गए मंत्री, जानें इन 7 लकी नेताओं के बारे में

Mohan Yadav Cabinet: आज भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। समारोह में 6 राज्यमंत्री...

author-image
Bansal News
Mohan Yadav Cabinet: पहली बार बने विधायक और पहली बार में ही बन गए मंत्री, जानें इन 7 लकी नेताओं के बारे में

Mohan Yadav Cabinet: आज भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। समारोह में 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, 18 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्यमंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

Advertisment

इनमें 7 मंत्री ऐसे थे जो पहली बार के विधायक हैं। इसका मतलब 7 मंत्रियों के लिए ये एक लकी ड्रॉ जैसा रहा। आईए जानते हैं इन 7 मंत्रियों के बारे में:

प्रतिमा बागरी

सतना जिले की रैगांव सीट से पहली बार की विधायक प्रतिमा बागरी को राज्य मंत्री बनाया है। 35 वर्षीय प्रतिमा LAW और MSW से ग्रेजुएट हैं। मंत्रिमंडल में प्रतिमा सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कल्पना वर्मा को 36 हजार 124 वोटों से हराया था।

राधा सिंह

राधा रविंद्र सिंह बीजेपी सरकार में मंत्री रहे जगन्नाथ सिंह की बहू हैं। ये सिंगरौली जिले की चितरंगी सीट से पहली बार विधायक बनकर आई हैं। इस विधानसभा चुनाव में राधा सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार मानिक सिंह को 59 हजार 879 वोटों से हराया था।

Advertisment

संपतिया उइके

संपतिया उइके 56 साल की हैं। ये मंडला से पहली बार विधायक बनीं थी और अब एमपी की कैबिनेट मंत्री हैं। उइके 3 बार मंडला की जिला पंचायत सदस्य और राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं। संपतिया ने टिकरवाड़ा गांव से सरपंच का चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया था।

नरेंद्र शिवाजी पटेल

नरेंद्र पटेल रायसेन बीजेपी के जिलाध्यक्ष रह चुके शिवाजी पटेल के बेटे हैं। ये भी पहली बार विधायक बने और अब राज्य मंत्री बन गए हैं। नरेंद्र पटेल इंजीनियर हैं भारतीय जनता युवा मोर्चा में बड़े पदों पर रह चुके हैं। नरेंद्र शिवाजी पटेल उदयपुरा विधानसभा सीट से चुने गए हैं।

दिलीप अहिरवार

दिलीप अहिरवार 46 साल के हैं। वे छतरपुर जिले की चंदला सीट से पहली बार जीतकर विधायक बने थे। दिलीप अहिरवार को भी मोहन मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री का पद दिया गया है। अहिरवार ने चंदला रिजर्व सीट से कांग्रेस के हरप्रसाद अनुरागी को 15, 491 वोटों से हराया था।

Advertisment

प्रह्लाद सिंह पटेल

प्रहलाद सिंह पटेल अब एमपी में कैबिनेट मंत्री बने हैं। प्रहलाद पहली बार नरसिंहपुर सीट से विधायक बने हैं। इससे पहले वे 1989, 1996, 1999, 2014, और 2019 में सांसद रहे। 63 साल के प्रहलाद सिंह पटेल लोधी समाज के जाने-माने नेता हैं।

राकेश सिंह

राकेश सिंह 61 साल के हैं। वे भी पहली बार विधायक बने और मोहन कैबिनेट में मंत्री बन गए हैं। 4 बार के सांसद, लोकसभा में मुख्य सचेतक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रह चुके राकेश सिंह बीजेपी के जाने-माने नेताओं में गिने जाते हैं। राकेश ने जबलपुर पश्चिम विधानसभा से पूर्व वित्त मंत्री और 2 बार के कांग्रेस विधायक तरुण भनोट को हराया था।

इन्‍होंने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, चेतन कश्यप, करण सिंह वर्मा, संपत्तिया उईके, उदयप्रताप सिंह, विश्वास सारंग, प्रद्युमन सिंह तोमर, एदल सिंह कंसाना, विजय शाह, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, निर्मला भूरिया, नागर सिंह चौहान और नारायण सिंह कुशवाहा।

Advertisment

इन्‍होंने ली राज्यमंत्री पद की शपथ

राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, नरेंद्र शिवाजी पटेल और दिलीप अहिरवार।

इन्होंने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ

कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, सारंगपुर, लखन पटेल- पथरिया और नारायण पवार।

ये भी पढ़ें: 

new ministers of mp govt mp news in hindi MP news mp ministers oath ceremony mp govt news mp Cabinet Mohan Yadav mohan Cabinet cm mohan yadav ministers cm mohan yadav cabinet bjp cabinet mp
Advertisment
चैनल से जुड़ें