Advertisment

Mohan Cabinet Decision: MP में महंगे होंगे शराब ठेके, स्कूलों-मंदिर से 1 किमी दूर होंगी दुकानें, वीसी अब कहलाएंगे कुलगुरू

Mohan Cabinet Decision: मोहन कैबिनेट की आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएम मोहन यादव ने की।

author-image
Rahul Sharma
Mohan Cabinet Decision: MP में महंगे होंगे शराब ठेके, स्कूलों-मंदिर से 1 किमी दूर होंगी दुकानें, वीसी अब कहलाएंगे कुलगुरू

    हाइलाट्स

  • सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक
  • आबकारी नीति, जीरो प्रतिशत ब्याज और विवि संसोधन विधेयक के प्रस्ताव पास
  • कैबिनेट के निर्णयों की जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने दी जानकारी
Advertisment

Mohan Cabinet Decision: मोहन कैबिनेट की आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएम मोहन यादव ने की। कैबिनेट में अहम फैसले लिये गए हैं। मध्य प्रदेश में शराब महंगी होगी। प्रदेश में शराब दुकानें स्कूलों-मंदिर से 1 किमी दूर होंगी। वहीं यूनिवर्सिटी के कुलपति अब कुलगुरू कहलाएंगे।

   विवि के कुलपति अब कुलगुरू

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। मंत्री सिलावट ने बताया कि कैबिनेट बैठक में विवि संसोधन विधेयक पास किया गया है। जिसके अनुसार अब विश्विद्यालयों के वीसी को कुलपति ने बल्कि कुलगुरू कहा जाएगा।

संबंधित खबर: रतलाम के गालीबाज SDM,किसानों को दी गालियां,रोकने पर बोले मैं तो 25 गालियां दूंगा

Advertisment

   शराब दुकानों के ठेकों में 15 प्रतिशत की वृद्धि

मध्य प्रदेश में शराब महंगी होगी। अब तक शराब दुकानों के ठेकों में 10 फीसदी की वृद्धि की जाती है, जिसे बढ़ाकर इस बार 15 प्रतिशत कर दिया है। इससे सरकार को अधिक राजस्व मिलेगा। मंत्री सिलावट ने बताया कि शराब दुकानें शैक्षणिक संस्थान और धार्मिक स्थलों से 1 किमी की दूरी पर होंगी।

   किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर मिलता रहेगा कर्ज

मंत्री सिलावट ने बताया कि बीजेपी सरकार किसान हितैषी सरकार है और इसलिये किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देना जारी रहेगा। कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय भी लिया गया है।

ये भी पढ़ें: Fire in Harda: हरदा में ब्लास्ट से 6 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल, CM यादव ने बुलाई आपात बैठक, भोपाल में अलर्ट, एम्स और हमीदिया अस्पताल में रिजर्व किए बेड

Advertisment

   सप्लीमेंट्री बजट और लेखानुदान पर भी चर्चा

मध्य प्रदेश विधानसभा में कल से अंतरिम बजट सत्र शुरु हो रहा है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में द्वितीय सप्लीमेंट्री बजट और लेखानुदान पर भी चर्चा हुई। हालांकि कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

water resources minister tulsi silavat mp government mohan cabinet decision important decisions of the government CM Mohan Yadav approval of proposals
Advertisment
चैनल से जुड़ें