Advertisment

Nitish Kumar Birthday: मोदी ने सीएम नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई

Nitish Kumar Birthday: मोदी ने सीएम नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई, Modi wishes Nitish Kumar a very happy birthday

author-image
Bansal news
Nitish Kumar Birthday: मोदी ने सीएम नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar Birthday) को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Advertisment

उनके नेतृत्व में राजग सरकार राज्य के विकास (Nitish Kumar Birthday) के लिए कई कदम उठा रही है। मैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’ नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ था। वह बिहार में जनता दल (यू), भाजपा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।

बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में राजग की जीत के बाद सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Advertisment
today Nitish Kumar Birthday Nitish Kumar narendra modi india news india breaking news today birrthday wishes Bihar news Bihar CM Nitish Kumar bihar cm birthday Bansal News Breaking Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें