Advertisment

Interim Budget 2024: मोदी सरकार की हैट्रिक के लिए जरूरी 'GYAN', जानें चुनावी साल में किसके हिस्से में क्या आया?

Interim Budget 2024: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतरिम बजट आ गया है। मोदी सरकार के बजट में गरीब, युवा, किसान और महिला पर फोकस किया है।

author-image
Rahul Sharma
Interim Budget 2024: मोदी सरकार की हैट्रिक के लिए जरूरी 'GYAN', जानें चुनावी साल में किसके हिस्से में क्या आया?

   हाइलाइट्स

  • लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतरिम बजट आया।
  • बजट में गरीब, युवा, किसान और महिला पर फोकस किया गया है।
  • बजट में आवास, स्वास्थ्य और स्वरोजगार पर फोकस किया गया है।
Advertisment

Interim Budget 2024: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का अंतरिम बजट आ गया है। मोदी सरकार की हैट्रिक के लिये जरूरी GYAN यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर फोकस किया है।

आइये जानते हैं मोदी सरकार की नजर में इन चार जातियों को बजट (Interim Budget 2024) में क्या मिला।

   'G' यानी गरीब : आवास योजना का दायरा बढ़ाया

पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा किया है। अगले 5 साल में और 2 करोड़ घर बनाए जाएंगे।

Advertisment

इसके साथ ही सरकार योग्य मध्यम वर्ग के लिए अपना घर खरीदने या बनाने के लिए एक आवास योजना शुरू करेगी। किरायेदारों को भी अब अपना मकान नसीब हो सकेगा।

   'Y' यानी युवा : स्टार्टअप को टैक्स में छूट की सीमा बढ़ी

स्टार्टअप को टैक्स में छूट की सीमा एक साल बढ़ाई गई है। स्किल इंडिया मिशन में 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया गया। 3000 नए आईटीआई बनाए गए। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है।

देश में 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स और 390 यूनिवर्सिटीज का निर्माण किया है।

Advertisment

संबंधित खबर: Budget 2024: सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स की छूट एक साल और बढ़ाई, बजट को लेकर क्या बोले बड़ी कंपनियों के उद्योगपति?

   'A' यानी अन्नदाता : एग्रीकल्चर के लिए मिले सबसे कम 1.27 लाख करोड़

सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एग्रीकल्चर सेक्टर को 1.27 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। ये पिछले साल के मुकाबले केवल 2,000 करोड़ रुपए ज्यादा यानी 1.6% बढ़ा है।

पिछले साल एग्रीकल्चर बजट के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपए दिए थे।कृषि क्षेत्र पर कोई बहुत महत्वपूर्ण घोषणा नहीं की गई। अंतरिम बजट में नीतिगत घोषणा की उम्मीद भी नहीं थी।

Advertisment

संबंधित खबर: Budget 2024: 3 रेल कॉरिडोर, वंदे भारत स्तर के 40 हजार कोच बनेंगे, इन्फ्रास्ट्रक्चर को लिए की ये बड़ी घोषणाएं

   'N' यानी नारी : 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का टारगेट

बजट में लखपति दीदी योजना के तहत 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का टारगेट रखा है। पहले ये टारगेट 2 करोड़ था। इस योजना के तहत अभी तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति बनाया जा चुका है।

योजना के तहत महिलाओं को आंत्रप्रेन्योरशिप इंडस्ट्री, एजुकेशन या दूसरी जरूरतों के लिए स्मॉल लोन दिए जाते हैं।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें