Advertisment

Breaking News: कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल

Breaking News: कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल , Modi government big decision before cabinet governors of many states changed

author-image
Shreya Bhatia
Breaking News: कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक, मध्यप्रदेश और हिमाचल समेत आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए हैं।

Advertisment

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राजेंद्रन विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के गवर्नर बनाया।  त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Advertisment
rajyapal badle Pradesh Breaking Hindi nationalIndia News in Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp new governor mangubhai chhagan bhai patel MP Live News Hindi mp latest news in hindi mp ke naye rajyapal bane mangulal chagan bhai patel mangubhai chhagan bhai patel mp rajyapal MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Latest India News Updates india news in rajyon ke badle rajyapal Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें