Advertisment

PM Modi On Article 370: लोग मानते हैं कि देश को मिली-जुली सरकार की जरूरत नहीं-बोले मोदी, विकसित भारत के लिए GYAN का फॉर्मूला दिया

PM Modi On Article 370: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 के हटाने और उस पर सुप्रीम कोर्ट के मुहर लगने के बाद कहा .

author-image
Kalpana Madhu
PM Modi On Article 370: लोग मानते हैं कि देश को मिली-जुली सरकार की जरूरत नहीं-बोले मोदी, विकसित भारत के लिए GYAN का फॉर्मूला दिया

PM Modi On Article 370: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 के हटाने और उस पर सुप्रीम कोर्ट के मुहर लगने के बाद कहा कि सात दशकों तक यहां के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया।

Advertisment

प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद-370 से लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव, देश की अर्थव्यवस्था जैसे मसलों पर जवाब दिया।  इसके अलावा पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में शांति के सवालों पर भी बयान दिया।

कुछ लोग 370 हटाने के पक्ष में नहीं थे

प्रधानमंत्री ने कहा कि भले ही आर्टिकल 370(PM Modi On Article 370) एक अस्थायी प्रावधान था लेकिन कुछ लोग इसे हटाने के पक्ष में नहीं थे। इसकी वजह से इसे खत्म करने में दिक्कतें आईं। जम्मू-कश्मीर के लोग खासतौर यहां कि महिलाएं पिछले 70 साल से अपने अधिकारों से वंचित रही।

आज जम्मू-कश्मीर की महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। चाहे बिजनेस हो या खेल महिलाएं अपना झंडा बुलंद कर रही हैं। राज्य में आतंकवाद सबसे निचले स्तर पर है। टूरिज्म को नई ऊंचाइयां मिली है। इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों के जीवन में बदलाव आया है।

Advertisment

संबंधित खबर:

Jammu Kashmir Article 370: बरकरार रहेगा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला, SC ने माना-अस्थायी प्रावधान

लोगों की पसंद मिली-जुली सरकारें नहीं, भाजपा है

पीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और देश के लोगों का यह मत है कि इस देश (PM Modi On Article 370)को ‘मिली-जुली सरकार’ नहीं चाहिए। ऐसी सरकारों की वजह से जो अस्थिरता आई, उसमें हम 30 साल बर्बाद कर चुके हैं।

लोग देख चुके हैं कि ऐसी सरकारों ने ठीक से शासन नहीं किया, तुष्टिकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार फैलाया। इसका नतीजा ये हुआ कि देश की सारी उम्मीदें और खुद पर भरोसा खत्म हो गया था और दुनिया के सामने देश की खराब छवि बनी थी। अब देश के लोगों की पसंद भारतीय जनता पार्टी है।

Advertisment

GYAN का दिया फॉर्मूला

पीएम ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का एक फॉर्मूला दिया- GYAN- जिसमें G का मतलब गरीब, Y का मतलब युवा, A का मतलब अन्नदाता और N का मतलब नारी शक्ति है। पीएम ने कहा कि हम GYAN पर ध्यान देंगे, GYAN को सम्मान देंगे तो विकसित भारत बनेगा।

संबंधित खबर:

Article 370 Hearing: सुप्रीम कोर्ट में आर्टिकल 370 पर सुनवाई, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अहम टिप्पणी

जम्मू-कश्मीर में विकास का मार्ग बना’

उन्होंने आगे कहा, “हम इलाके(PM Modi On Article 370) के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाकर, इकोनॉमिक प्रोग्रेस को बढ़ावा देकर और रोजगार के मौके पैदा करके शांति, स्थिरता और समृद्धि के रास्ते पर हैं।  सरकार का जोर सुरक्षा, विकास और इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश का है। ”

Advertisment

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की महिलाएं आज अलग-अलग क्षेत्रों में उभरकर सामने आ रही हैं वो चाहे खेल हों या फिर बिजनेस हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं।  उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में आतंकवाद अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है और टूरिज्म अपनी नई ऊंचाईयां छू रहा है।

दुनिया भी मानती है, ये भारत का समय है

पीएम ने कहा कि भारत की क्षमताएं अब खुल गई हैं और वैश्चिक मंचों पर भारत की मौजूदगी और भारत के सहयोग की मांग की जाती है। आज दुनिया की भी यही राय है कि ये भारत का समय है।

हमेशा देश को पहले रखा: PM Modi

PM Modi ने कहा कि मैंने जो भी किया एक भाजपा कार्यकर्ता, एक मुख्यमंत्री और एक प्रधानमंत्री के तौर पर किया। हमेशा देश को पहले रखा। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर(PM Modi On Article 370) को लेकर एक लंबी योजना अपनाई।

जम्मू-कश्मीर में स्थिरता, शांति और समृद्धि लाने के लिए कदम उठाए गए। इसके साथ ही विकास पर जोर दिया गया। ढ़ांचागत सुविधाओं में निवेश किया गया  लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया गया।रोजगार के अवसर पैदा किए गए।

ये भी पढ़ें

Top Hindi News Today: अयोध्या दौरे पर रहेंगे PM मोदी, राजस्थान में कैबिनेट विस्तार आज, एमपी मंत्रियों के विभागों का हो सकता है बंटवारा

CG News: छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर, 8 महीने बाद कोरोना से पहली मौत

Raipur News: मां-पिता और बेटी ने की खुदकुशी, एक ही फंदे पर लटकती मिली तीनों की लाश; कांग्रेस करेगी जांच

ULFA Assam Peace Accord:असम में 40 साल बाद उग्रवाद का अंत! ULFA और केंद्र सरकार के बीच हुआ शांति समझौता

Aaj Ka Shubh Kaal – 30  Dec 2023 Panchang: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष माह की चतुर्दशी तिथि (शनिवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल 

PM Modi hindi news jammu kashmir Jammu and Kashmir Loksabha Elections GYAN Formula PM Modi on Article 370
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें