Advertisment

Modi Cabinet 3.0 Minister: नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल होंगे ये 20 पुराने मंत्री; जेपी नड्डा को मिलेगा नया रोल!

Modi Cabinet 3.0 Minister List: नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। वहीं इस बार उनके साथ 20 मंत्री दोबारा कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

author-image
aman sharma
Modi Cabinet 3.0 Minister: नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल होंगे ये 20 पुराने मंत्री; जेपी नड्डा को मिलेगा नया रोल!

Modi Cabinet 3.0 Minister List: नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री (Modi Cabinet 3.0 Minister List) के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। उसी के साथ वह जवाहरलाल नेहरू के बाद तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे। मोदी कैबिनेट में शामिल करने के लिए संभावित मंत्रियों को फोन कर दिया गया है और वह सब दिल्ली भी पहुंच गए हैं।

Advertisment

पीएम मोदी शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में पीएम पद की शपथ लेंगे, इसके साथ ही संभावित सांसद भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चलेगा। इस बार भारतीय जनता पार्टी मोदी कैबिनेट में नए चेहरों पर दांव लगा सकती है, लेकिन 20 मंत्री ऐसे भी हैं जो पिछली एनडीए सरकार में भी मंत्री पद संभाल चुके हैं और एक बार फिर तीसरे कार्यकाल में भी मंत्री पद संभालते हुए नजर आएंगे।

इस लिस्ट में भारतीय जनता पार्टी (Modi Cabinet 3.0 Minister List) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीयूष गोयल समेत सीनियर्स मंत्रियों के नाम शामिल हैं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नितिन गडकरी की भी नई मोदी कैबिनेट में एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। जबकि, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, हर्ष मल्होत्रा और रवनीच बिट्टू समेत कई अन्य सांसदों को पहली बार मंत्री पद सौंपा जा सकता है।

सीनियर्स नेता को फिर मौका

सूत्रों के मुताबिक, मोदी कैबिनेट 3.0 में से पहले पिछली मोदी सरकार में रहे में मंत्री जितेंद्र सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय का भी दोबारा मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, किरेन रिजीजू, अश्विनी वैष्णव, मनसुख मांडविया का भी कैबिनेट में मंत्री बनाया तय है।

Advertisment

ये सभी सीनियर्स नेता पीएम मोदी (Modi Cabinet 3.0 Minister List) के आवास पर 'चाय पर चर्चा' बैठक में पहुंचे थे। आपक बता दें कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बड़ा झटका लगा था। बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार करने में विफल रही थी। हालांकि, 240 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी बनकर उभरी थी। वहीं, जेडीयू और टीडीपी जैसे दलों के सहयोग से एनडीए सरकार बनाने में सफल रहा।

कौन-कौन दोबारा बनेगा मंत्री?

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट (Modi Cabinet 3.0 Minister List) का हिस्सा रहने वाले अमित शाह, मनसुख मंडाविया, हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू, गिरिराज सिंह, जी किशन रेड्डी, अर्जुन राम मेघवाल, प्रहलाद जोशी, सोनोवाल, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, राम दास अठावले, अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमण, राव इंद्रजीत सिंह, पीयूष गोयल, जितेंद्र सिंह को इस कार्यकाल में भी मंत्री पद सौंपा जा सकता है।

जेपी नड्डा भी बनेंगे मंत्री, जितिन प्रसाद का भी नाम

भारतीय जनता पार्टी (Modi Cabinet 3.0 Minister List) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी इस बार मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इस सूची में जितिन प्रसाद का भी नाम शामिल है। जबकि मनोहर लाल खट्टर, शांतनु ठाकुर, जी किशन रेड्डी, हरदीप सिंह पुरी, बंडी संजय, शोभा करंदलाजे, रामदास अठावले, हर्ष मल्होत्रा, ललन सिंह, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी, चिराग पासवान, सुरेश गोपी, जीतन राम मांझी को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

Advertisment

जबकि रामनाथ ठाकुर, प्रह्लाद जोशी, रवनीत सिंह बिट्टू रक्षा खडसे, राव इंद्रजीत सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। वहीं, दिल्ली से चुनाव जीतने वाले हर्ष मल्होत्रा भी पहली बार मोदी सरकार का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हर्ष दिल्ली से मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले एकमात्र सांसद भी हैं।

ये भी पढ़ें- भारत-पाक महामुकाबला: पाकिस्तान के खिलाफ ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, कोहली का दिखेगा विराट रूप!

ये भी पढ़ें- Politics News: मोदी मंत्रीमंडल में CHHATTISGARH को भी जगह, Tokhan Sahu को भी आया फोन, बन सकते हैं मंत्री

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें