Advertisment

Mock Marriage: क्या आपने कभी सुना मॉक शादी के बारे में, न बाराती और ना होती साथ जन्मों की रस्में

author-image
Bansal News
Mock Marriage: क्या आपने कभी सुना मॉक शादी के बारे में, न बाराती और ना होती साथ जन्मों की रस्में

Mock Marriage: शादी जहां पर एक प्यारा सा बंधन होता है वहीं पर इस बंधन में एक लड़का और एक लड़की सात जन्मों के लिए कसमें -वादें साथ करते है। ऐसे में पारंपरिक शादी के अलावा कई शादियों का ट्रेंड्स इन दिनों चल रहा है। आपने मॉक टेस्ट तो सुना है लेकिन क्या आपने मॉक शादी के बारे में सुना है। आखिर क्या होती है मॉक शादी आइए जानते है।

Advertisment

क्या होती है मॉक शादी

आपको मॉक शादी की बात की जाए तो, जी हां, मॉक शादी. जिसमें न बाराती असली होते हैं, न दूल्हा-दुल्हन असली होते हैं. बस खाना पीना होता है और जमकर नाच-गाना होता है। इस प्रकार की शादी भारत तो नहीं पूरे नॉर्थ और साउथ अमेरिका में ट्रेंड्स कर रही है। इसमें स्टूडेंट्स इस प्रकार की शादी का हिस्सा होते है। अमेरिका की कोलंबिया, ऑरेगॉन, स्टैनफोर्ड, न्यूयॉर्क, टोरंटो और टेक्सास जैसी जानी मानी यूनिवर्सिटीज के छात्रों को भारतीय शादी इतनी ज्यादा लुभा रही है कि वो मॉक (नकली) शादी का आयोजन कर रहे हैं।

इसमें एक स्टूडेंट शेरवानी पहनकर दुल्हा बनता है और एक सजी-धजी घोड़ी पर बारात लेकर आता है। जिसमें कुछ स्टूडेंट्स बाराती बनते हैं और ढोल पर नाचते हैं. यह बारात धूम मचाते हुए दुल्हन के यहां तक जाती है. दुल्हन सज-धज कर ज्वैलरी पहनकर आती है और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठ जाते हैं. फिर बाकी की रस्में शुरू की जाती हैं।

क्या एक-दूसरे को जानते है दुल्हा-दुल्हन

आपको बताते चले कि, इस शादी में उन स्टूडेंट्स को दूल्हा और दुल्हन बनाया जाता है, जो एक-दूसरे को जानते तक नहीं होते. कई बार तो ये अलग-अलग यूनिवर्सिटीज से भी होते हैं। इसके अलावा बताते चले कि, स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित की जाने वाली मॉक शादी में चार-चार दूल्हा-दुल्हन शामिल होते हैं.

Advertisment

न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की सुमैया मुहित बंगाली स्टूडेंट एसोसिएशन के जरिए मॉक शादी का आयोजन कराती हैं. उनका कहना है कि इसके लिए एक महीना पहले से कंपटीशन शुरू हो जाता है, जिसमे दूल्हा-दुल्हन चुने जाते हैं। इसमें कई .पाकिस्तान, नेपाल और भारत सहित दक्षिण एशियाई क्षेत्रों के 500 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे और जांच कर चुना जाता है।

विवाह नकली विवाह अमेरिका what is mock marriage weird marriage mock marriage in america mock marriage marriage gk america
Advertisment
चैनल से जुड़ें