Advertisment

MLA Rambai FIR : विधायक रामबाई के खिलाफ मामला दर्ज, कलेक्टर को बोला था ढोर

author-image
deepak
MLA Rambai FIR : विधायक रामबाई के खिलाफ मामला दर्ज, कलेक्टर को बोला था ढोर

MLA Rambai FIR : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई सिंह परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विधायक रामबाई पर कलेक्टर के साथ अभद्रता करने का आरोप है। रामबाई पर देर रात सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में रहने वाली रामबाई ने दमोह कलेक्टर से अभद्रता की थी उन्होंने सबके सामने कहा-आंखें फूट गई क्या? कलेक्टर हो कि ढोर। उन्होंने कलेक्टर के लिए बेवकूफ तथा बदतमीज जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया। वही कलेक्टर ने कहा था कि विधायक ने ये सब प्लानिंग के तहत किया है। उनके खिलाफ मैं एफआईआर कराऊंगा। विधायक रामबाई शुक्रवार को महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची थी।

Advertisment

दरअसल, पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ में शुक्रवार को जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें प्रमुख अफसर नहीं पहुंचे। यहां पर काफी सारी महिलाएं अपनी परेशानिया लेकर पहुंची थीं। विधायक रामबाई को इस बात पर गुस्सा आया, तो वह उन महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। इसके बाद कलेक्टर को चौंबर से बाहर बुलाया और उनका गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने महिलाओं की परेशानी बताई, तो कलेक्टर ने नियमों का हवाला देकर कार्रवाई करने की बात कही। जिलाधिकारी ने बार-बार चेक करा लेंगे जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया, तो विधायक भड़क गई तथा उन्होंने अपना आपा खोते हुए जिलाधिकारी के लिए ढोर, बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्द इस्तेमाल किए।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक रामबाई ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता से जुड़ी अनेक योजनाएं चला रहे हैं, लेकिन ऐसे कलेक्टर उनकी योजनाओं पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। कलेक्टर पागल हो गया क्या?, मूर्ख है, अक्ल नहीं है, कैसे हमारे मुख्यमंत्री हैं जो ऐसे लोगों को कलेक्टर की कुर्सी पर बैठा देते हैं।

viral video of bsp mla rambai rambai viral video rambai vidhayak rambai video rambai singh rambai on patharia station rambai latest news rambai bsp mla rambai bsp rambai pathariya mla rambai mp rambai mla rambai viral video mla rambai singh mla rambai latest news MLA Rambai FIR MLA Rambai damoh rambai damoh mla rambai bsp mla rambai का बड़ा बयान bsp mla rambai viral video bsp mla rambai singh BSP MLA RAMBAI news BSP MLA RAMBAI bsp and rambai husband
Advertisment
चैनल से जुड़ें