Advertisment

MLA Devendra Yadav Case: जेल से वीसी में 5 मिनट जुड़े विधायक, कोर्ट में देवेंद्र यादव ने रखा पक्ष, न्‍यायालय ने सात दिन की रिमांड पर भेजा

MLA Devendra Yadav Case: विधायक की रिमांड खत्‍म; इस कोर्ट में पेश करेगी पुलिस, बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस

author-image
Sanjeet Kumar
MLA Devendra Yadav Case

MLA Devendra Yadav Case

MLA Devendra Yadav Case: छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार में जैतखाम को छति पहुंचाने के मामले में प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा को भड़काने के आरोप में देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Advertisment

कोर्ट ने न्‍यायिक रिमांड (MLA Devendra Yadav Case) पर पुलिस को सौंपा था। देवेंद्र यादव (Balodabazar Court) की रिमांड आज खत्‍म हो गई। इसके बाद वीसी के माध्‍यम से विधायक को बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया गया।

जहां पांच मिनट तक विधायक देवेंद्र यादव ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद पुलिस की मांग पर सात दिन की रिमांड न्‍यायालय ने और दे दी है। अब सात दिनों तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे विधायक।

सात दिन की रिमांड पर एमएलए

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस ने सेंट्रल जेल रायपुर से सीजेएम अजय कुमार खाखा के कोर्ट (Balodabazar Court)  में विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav Case) को पेश किया। विधायक देवेंद्र यादव ने वीसी के माध्‍यम से अपना पक्ष रखा।

Advertisment

वीसी करीब 5 मिनट तक चली। इधर विधायक के अधिवक्ता ने बिना सूचना के गिरफ्तारी का किया विरोध जताया। वहीं मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट (Balodabazar Court) से रिमांड की मांग की। इस पर न्‍यायालय ने विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस को सात दिन की रिमांड पर सौंपा है।

24 अगस्‍त को कांग्रेस करेगी आंदोलन

इधर रायपुर में कांग्रेस विधायक (MLA Devendra Yadav Case) दल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस ने बड़े आंदोलन का निर्णय लिया है। इस दौरान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन 24 अगस्‍त को जिला स्‍तर पर किया जाएगा।

आज सुबह तक हुआ था ये घटनाक्रम

रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी पुलिस

तीसरे दिन आज विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav Case) की न्यायिक रिमांड हो रही है। देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस कोर्ट से न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी। वहीं विधायकी ओर से इस मामले में जमानत के लिए भी आवेदन लगाया गया है।

Advertisment

10 जून को प्रदर्शन के दौरान हुई थी हिंसा

बता दें कि छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम की एक बस्ती में जैतखाम है। यह सतनामी समाज का पूजा स्थल है। जहां किसी ने छति पहुंचाई थी। इसके विरोध में 10 जून को बलौदाबाजार में समाज के लोग मुख्‍य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

इस प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की और उपद्रवियों ने कलेक्‍ट्रेट और एसपी ऑफिस में तोड़-फोड़ के साथ ही कलेक्‍ट्रेट में आग लगा दी थी, इससे काफी नुकसान हुआ था। इस हिंसा और भीड़ को भड़काने का आरोप विधायक देवेंद्र यादव पर लगा है।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज

छत्‍तीसगढ़ में विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav Case) की गिरफ्तारी पर सियासत जारी है। बीजेपी और कांग्रेस की ओर से आरोप-प्रत्‍यारोप भी चल रहा है।

Advertisment

इसी बीच कांग्रेस भी बड़ी तैयारी कर रही है। इसको लेकर आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक रखी गई है। बैठक सुबह 11:30 बजे से राजीव भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: CG Olympic Association: मुख्‍यमंत्री के साथ ये पद भी संभालेंगे छत्‍तीसगढ़ के मुखिया? विष्‍णुदेव साय ने दी सहमति

प्रदर्शन को लेकर बनेगी रूपरेखा

बैठक में सभी विधायकों (MLA Devendra Yadav Case) की मौजूदगी में देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Advertisment

बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस 22 अगस्‍त को ईडी दफ्तर का घेराव करेगी। इसके बाद 24 अगस्त को कांग्रेस जिला स्तरीय प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इन दो कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा बनाई जाएगी।

mla devendra yadav arrested hindi news Congress MLA Devendra Yadav chhattisgarh news cg politics news CG Politics cg police CG news cg congress politics cg congress meeting today CG Congress Bhilai News Bansal News balodabazar court
Advertisment
चैनल से जुड़ें